मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान में नजर आ रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी में सुस्ती देखी जा रही थी, लेकिन कुछ ही देर बाद बीएसई सेंसेक्स करीब 263 अंकों की बढ़त के साथ 76742.50 के स्तर पर पहुंच गया, वहीं एनएसई निफ्टी करीब 82 अंक उछलकर अभी 23947.90 पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स के 22 शेयर हरे निशान में खुले
आज सेंसेक्स की 30 में से 22 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.44 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले, जबकि बजाज फिनसर्व के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट
- Stock Market: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले
टाइटन समेत इन शेयरों में तेजी
बुधवार को कारोबार में सेंसेक्स के बाकी शेयरों में अडाणी पोर्ट्स के शेयर 1.09 प्रतिशत, टाइटन 1.02 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.71 प्रतिशत, टीसीएस 0.56 प्रतिशत, ट्रेंट 0.54 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.46 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.44 प्रतिशत, सन फार्मा 0.43 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.43 प्रतिशत, एटरनल 0.40 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.38 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.35 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.34 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.32 प्रतिशत, एसबीआई 0.24 प्रतिशत, आईटीसी 0.19 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.08 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.08 प्रतिशत, बीईएल 0.05 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.01 प्रतिशत और मारुति सुजुकी के शेयर भी 0.01 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले।
बैंकिंग स्टॉक्स में दिखी गिरावट
मंगलवार को एचडीएफसी बैंक के शेयरों ने 0.53 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.45 प्रतिशत, इंडिगो 0.32 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.22 प्रतिशत, एलएंडटी 0.21 प्रतिशत और बजाज फाइनेंस के शेयरों ने 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की।
निफ्टी के 26 शेयर हरे निशान में
आज के कारोबार में निफ्टी के 26 शेयरों में खरीदारी तो 24 में बिकवाली देखने को मिल रही है। इंडेक्स के टॉप गेनर में इटरनल, टाइटन, एम एंड एम, नेस्ले इंडिया और हिंदुस्तान यूनीलिवर शामिल हैं, जबकि लूजर में बजाज फिनसर्व, हिंडाल्को, एचडीएफसी लाइफ, टेक महिंद्रा और जेएसडब्ल्यू हैं।इसके अलावा, प्राइम फोकस, नेटवर्क 18, डीबी कॉर्प, टिप्स म्यूजिक और पीवीआर आइनॉक्स के स्टॉक 4 फीसदी तक की तेजी दिखा रहे हैं। ऑटो सेक्टर में अशोक लीलैंड, एम एंड एम, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, टीवीएस मोटर्स, एक्साइड इंडस्ट्रीज के शेयर 2 फीसदी तक की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मजबूती के साथ कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 116 अंक या 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 61,914 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 90 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,951 पर था। सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, टाइटन, इटरनल, एचयूएल, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, आईटीसी, भारती एयरटेल, टीसीएस, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस और बीईएल गेनर्स थे। टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, एलएंडटी, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी और ट्रेंट लूजर्स थे।
एशियाई बाजारों के हाल
बुधवार को एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिली. जापान का निक्केई 225 1.79% चढ़ा। इसी तरह से टॉपिक्स (Topix) ने भी 1.07% की बढ़त हासिल की। इस दौरान दक्षिण कोरिया का कोस्पी (Kospi) भी 1.52% तक उछल गया। हालांकि, स्मॉल-कैप कोस्डैक (Kosdaq) में 0.42% की गिरावट आई है। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स के फ्यूचर्स 22,990 पर रहे, जो इसके पिछले क्लोजिंग लेवल 22,881.02 से ज्यादा है।
अमेरिकी बाजार में दिखी थी बढ़त
अमेरिकी बेंचमार्क से जुड़े फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट्स में गिरावट देखी गई है। Dow Jones Industrial Average से जुड़े फ्यूचर्स 83 पॉइंट या 0.2% तक गिरे। S&P 500 फ्यूचर्स और Nasdaq 100 फ्यूचर्स में कोई खास बदलाव नहीं देखने को नहीं मिला। मंगलवार 30 जून की रात को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। Dow Jones में 136.46 पॉइंट या 0.26% का उछाल आया। S&P 500 में 0.79% की तेजी आई, जबकि Nasdaq Composite भी 1.52% की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा।



