सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन लाल निशान में शेयर बाजार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

देखते ही देखते 600 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी 175 अंक लुढ़का

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 24 अप्रैल को शेयर बाजार में भारी गिरावट नजर आ रही है। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में कारोबार करते नजर आए। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में करीब 600 अंक की गिरावट आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स करीब 175 अंक लुढ़का है।

सेंसेक्स और निफ्टी में जारी है गिरावट

शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत आज हल्की कमजोरी के साथ हुई। निफ्टी 24,100.55 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 72.50 अंक की गिरावट करता दिखा। इसी तरह सेंसेक्स  77,483.80 पर खुलकर 180.20 नीचे आ गया था। सुबह 9.40 बजे सेंसेक्स 633.38 अंक की गिरावट के साथ 77,030.62 अंक पर ट्रेड कर रहा था, जबकि निफ्टी 175.45 अंक ती गिरावट के साथ 23,997.60 अंक पर आ गया था।

सेंसेक्स के 16 शेयर गिरावट के साथ खुले

शुक्रवार को सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयर गिरावट के साथ खुले। आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। एचसीएल टेक और इन्फोसिस के शेयरों में दो फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। सन फार्मा और टीसीएस के शेयरों में भी एक फीसदी से ज्यादा तेजी आई। इनके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड, भारती एयरटेल, बीईएल और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट रही। इसके विपरित एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इंडिगो के शेयरों में तेजी नजर आई।

आईटी और फार्मा सेक्टर में गिरावट

आज के कारोबार में निफ्टी आईटी में करीब 1.7% की तेज गिरावट बाजार पर दबाव बना रही है, वहीं फार्मा और मेटल शेयरों में भी कमजोरी दिख रही है। इसके उलट निफ्टी एफएमसीजी, ऑटो और रियल्टी सेक्टर में हल्की खरीदारी से संतुलन बना हुआ है। बैंकिंग स्पेस अपेक्षाकृत स्थिर है, जहां निफ्टी बैंक लगभग फ्लैट कारोबार कर रहा है। आज की गिरावट में आईटी और फार्मा सेक्टर का सबसे बड़ा योगदान रहा। इंफोसिस, एचसीएल टेक और सिप्ला जैसे दिग्गज शेयरों में गिरावट देखने को मिली। इन कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव और बढ़ गया।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल: तंबाकू फैक्ट्री में GST इंटेलिजेंस की छापेमारी, 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल में तंबाकू फैक्ट्री में जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। मालिक गिरफ्तार, जांच जारी।

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, चोट लगने पर जताया दर्द

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण दुख जाहिर किया। भारत के स्टार खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक की उम्मीद खो दी।

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने भरी उड़ान, तेजस ने भी दिखाई ताकत

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी। तेजस ने भी जोधपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। भारत-जापान रक्षा सहयोग मजबूत हुआ।

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को फारबिसगंज कस्टम विभाग को जांच के लिए सौंपा गया।

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस के कारण। श्रद्धालुओं को सीढ़ी मार्ग से मां शारदा मंदिर पहुंचना होगा।

टीएमसी ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा-राजनीति में मस्ती-मजाक जरूरी

ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का समर्थन किया है और राजनीति में मस्ती-मजाक की जरूरत पर जोर दिया है। टीएमसी ने पीएम मोदी की मिमिक्री पर राहुल का बचाव किया।

‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवादात्मक प्रयास के बावजूद कमजोर स्क्रिप्ट ने इसे सुपरहिट बनने से रोका। भाजपा ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

विजय सेतुपति ने की ‘महाराजा 2’ की पुष्टि, हॉलीवुड रीमेक भी होगा

विजय सेतुपति ने महाराजा 2 की पुष्टि की है। फिल्म के हॉलीवुड रीमेक के अधिकार भी बिक चुके हैं। यह खबर तमिल सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि है।

केजरीवाल का राहुल गांधी पर हमला: पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन

केजरीवाल ने पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन बताया। राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने नशाखोरी पर सवाल उठाए।

10 महीने पहले हुई लव मैरिज, प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत

प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत से इलाके में तनाव बढ़ा है। 10 महीने पहले हुई थी उनकी लव मैरिज। पुलिस जांच जारी है।