सलमान के घर फायरिंग मामले में कोर्ट सख्त, अनमोल बिश्नोई-रोहित गोदारा के खिलाफ गैर जमानती वारंट

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में कोर्ट ने बड़ा एक्शन लिया है। स्पेशल कोर्ट ने इस मामले में गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई और रोहित गोदारा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट का ये फैसला मुंबई पुलिस के गैंगस्टर पर संगीन आरोप लगाने के बाद सामने आया है। पुलिस ने आरोप पत्र में कहा था कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने एक गन मैन से सलमान खान के घर के बाहर हवाई फायरिंग करने के लिए कहा था ताकि सुपरस्टार डर जाएं।

स्पेशल महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ क्राइम एक्ट (मकोका) कोर्ट में पेश किए गए आरोप पत्र में अनमोल बिश्नोई और शूटर विक्की कुमार गुप्ता के बीच बातचीत के टेप शामिल किए गए थे। आरोप है कि अनमोल ने गुप्ता को इस तरह से गोली चलाने के ऑर्डर दिया जिससे सलमान खान डर जाए, वहीं विक्की को निडर दिखने के लिए उसे धूम्रपान करने की सलाह दी थी।

उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल को विक्की कुमार गुप्ता और सागर पाल ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 5 राउंड की फायरिंग की थी। मामले के अगले दिन ही पुलिस ने विक्की गुप्ता, सागर पाल, सोनू कुमार बिश्नोई, मोहम्मद रफीक चौधरी, हरपाल सिंह और बाद में अनुज कुमार थापन को भी गिरफ्तार किया था। हालांकि अनुज ने जेल में ही खुदकुशी करके अपनी जान दे दी थी।

सलमान खान ने भी दिया था बयान

इससे पहले सलमान खान का वो बयान सामने आया था जो उन्होंने पुलिस को दर्ज कराया था। अपने बयान में सलमान खान ने कहा था कि उन्हें यकीन है कि लॉरेंस बिश्नोई ने ही उनके घर के बाहर गोलियां चलवाई थीं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।