मुंबई। हाउस अरेस्ट शो के माध्यम से अश्लील कंटेंट परोसने से चर्चा में आए एक्टर एजाज खान पर रेप का आरोप लगा है। एक एक्ट्रेस की शिकायत पर मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में रेप का मामला दर्ज हुआ है। धर्म बदलकर शादी का किया वादा था वादा।
एक्ट्रेस के अनुसार एजाज खान ने अपने हाउस अरेस्ट शो में उन्हें होस्ट का रोल देने के लिए बुलाया था। जब शूट चल रहा था तभी एजाज ने उसे पहले प्रपोज किया और बाद में धर्म बदलकर शादी करने का वादा किया। इसके बाद एक्ट्रेस के घर जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। रविवार शाम एक्ट्रेस ने चारकोप पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया? एजाज खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 64, 64(2 M), 69, 74 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मुंबई की चारकोप पुलिस ने एजाज खान को संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। एजाज खान का फोन स्विच ऑफ है। पुलिस उनके घर पर भी गई, लेकिन वे नहीं मिले।
👉 यह भी पढ़ें:
- उन्नाव रेप केस के आरोपी कुलदीप सेंगर की बेटी ने लिखी अमित शाह को चिट्ठी, पीड़िता और उसके परिवार की मांगी सुरक्षा
- रायसेन में बच्ची से रेप के आरोपी सलमान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भागने की कोशिश में पैर में लगी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज
- दुर्गापुर में एमबीबीएस स्टूडेंट से गैंगरेप के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, देर रात बंगाल पुलिस का एक्शन
- पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना रेप केस में दोषी करार, जेडीएस ने पहले ही कर दिया था निष्कासित
- आईआईएम कोलकाता रेप केस में नया मोड़, पिता ने किया दुष्कर्म से इनकार, कहा-ऑटो से गिर गई थी बेटी
- कोलकाता लॉ कॉलेज सामूहिक दुष्कर्म मामला: TMC नेताओं के विवादित बयानों से बढ़ा सियासी बवाल



