Ardhendu Bhushan

3957 पोस्ट
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

Exclusive articles:

दिल्ली के मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में भीषण आग, 20 लोगों की मौत, 35 से ज्यादा घायल

दिल्ली के मालवीय नगर के हौजरानी स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है और 35 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हुआ लाल, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 3 जून को शेयर बाजार में भारी गिरावट नजर आई। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 800 अंक से अधिक की गिरावट दिखी, एनएसई निफ्टी 24,300 से नीचे फिसल गया। सुबह 9.27 बजे सेंसेक्स 803.13 अंक गिरकर 73,846.71 अंक पर आ गया था। इसी तरह निफ्टी भी 209.35 अंक नीचे जाकर  23,274.20 अंक पर रह गया।

CBSE चेयरमैन और सचिव के ट्रांसफर पर अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन, मोदी सरकार के लिए कह दी बड़ी बात

CBSE  12वीं बोर्ड परीक्षा में डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली में गड़बड़ी के बाद  केंद्र सरकार ने चेयमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का मंगलवार को ट्रांसफर कर दिया। इस पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

क्या कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होंगे सोनम वांगचुक, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कह दी बड़ी बात

कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया पर बवाल मचा चुकी कॉकरोच जनता पार्टी में अब कई नेता और एक्टिविस्ट शामिल होने की बात कह रहे हैं। लद्दाख की पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांगों को लेकर प्रमुखता से प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले सोनम वांगचुक ने इसमें शामिल होने की इच्छा जताई है।

गुजरात-महाराष्ट्र हाईवे पर दो बसों में भीषण टक्कर के बाद लगी आग, 7 लोगों की मौत, कई घायल

गुजरात के सूरत जिले के बारडोली में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। गुजरात-महाराष्ट्र हाईवे पर दो बसों की टक्कर के बाद आग लग गई। इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हैं।  टक्कर इतनी तेज थी कि किनारे पर लगे बीम बैरियर तोड़कर नीचे जा गिरी।

Breaking

नगर निगम के नामांतरण घोटाले में दो कर्मचारी निलंबित, तीन बर्खास्त  

इंदौर नगर निगम के संपत्तिकर खातों में नामांतरण के दौरान हुई गंभीर अनियमितताओं के मामले में निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने कड़ी कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट में दोषी पाए गए दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि तीन मस्टर कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

आखिर इंदौर भाजपा में चल क्या रहा है, कालिख कांड से लेकर खुलेआम चोर ठहराने तक सब कुछ तो हो गया?

इन दिनों भाजपा के बड़े नेता इंदौर को लेकर बड़े चिन्तित हैं। उनका कहना है कि पार्टी में अब अनुशासन नाम की कोई चीज नजर ही नहीं आ रही। नई कार्यकारिणी बनी तो कालिख पुत गई। इसके बाद विवादों का सिलसिला चलता रहा। कोई महापौर सहित सारे पार्षदों को खुलेआम चोर ठहरा रहा है, ,तो कोई एमआईसी सदस्य को चूड़ियां भेंट कर रहा है।

नितिन नवीन की नई टीम से अमित मालवीय की छुट्‌टी, दीपक म्हास्के को मिली जिम्मेदारी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई टीम की घोषणा कर दी। इस टीम से अमित मालवीय की छुट्‌टी कर दी गई है। उनकी जगह  छत्तीसगढ़ के दीपक महस्के को बीजेपी आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एमपी भाजपा के कई दिग्गजों को निराशा, नितिन नवीन की नई टीम में आर्य, पटेल और पाटीदार को बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान सोमवार को कर दिया है। टीम की घोषणा के साथ ही मध्यप्रदेश भाजपा के कई दिग्गजों के हाथ निराशा लगी है। मध्यप्रदेश से लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है।
spot_imgspot_img