बिहार में एनडीए की सीटों का बंटवारा, भाजपा-जदयू को बराबर सीटें, चिराग न बुझे इसलिए दी ज्यादा सीटें, मांझी के मनसूबों पर फिरा पानी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। भाजपा और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि चिराग पासवान की पार्टी को 29 सीटें दी गई हैं। 15 सीटें मांगने वाली जीतन राम मांझी की पार्टी हम को 6 सीटें दी गई हैं। इसी तरह रालोमो को भी 6 सीटें दी गई हैं।

केंद्रीय मंत्री और बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर पोस्ट कर इस फॉर्मूले की आधिकारिक जानकारी दी है। धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि एनडीए में भाजपा और जदयू दोनों को 101-101 सीटें मिली हैं। पिछले काफी समय से रुठने-मानने का खेल कर रहे चिराग पासवान फायदे में रहे। वे 29 सीटें लेने में कामयाब हुए, जबकि 15 से अधिक सीटों की मांग पर अड़े जीतनराम मांझी का सपना पूरा नहीं हुआ। उन्हें मात्र 6 सीटों से ही संतुष्ट होना पड़ा, हालांकि वे संतुष्टि का भाव उनके चेहरे पर दिखाई नहीं दे रहा है।

एक सांसद सीट के बदले छह सीटें

बताया जाता है कि इस बार सीट बंटवारे में एक नया फार्मूला अपनाया गया है। एक सांसद सीट के बदले छह विधानसभा सीटें दी गई हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान को पांच सांसदों के आधार पर 29 सीटें मिली हैं। उपेंद्र कुशवाहा की रालोजपा को एक सांसद के आधार पर छह सीटें मिली हैं, जबकि जीतन राम मांझी की हम पार्टी को भी एक सांसद वाले फार्मूले पर छह सीटें दी गई हैं।

जदयू की सीटें घटीं, खामोश रहे नीतीश

इस बार सीट बंटवारे में जदयू के नीतीश कुमार को समझौता करना पड़ा है। पिछले विधानसभा चुनाव में जदयू ने 115 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन मात्र 43 सीटें जीतने में सफल रही थी। इसलिए नीतीश कुमार इस बार ज्यादा सौदेबाजी नहीं कर पाए और 14 सीटें घटने के बाद भी खामोश रहे। पिछले चुनाव में भाजपा ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन 78 सीटें जीतने के बाद भी उसने अपनी सीटें कम कर सहयोगी दलों के लिए सीटों का इंतजाम किया।

मांझी बोले-हमारी ताकत को कम आंका गया

सीटों के बंटवारे पर अवाम हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के मुखिया जीतन राम मांझी संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए में हमारी ताकत को कम आंका गया है और एनडीए को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। मांझी ने ये भी कहा कि आलाकमान ने जो फैसला किया है वो सिर माथे पर है, लेकिन हम सिर्फ छह सीटें देकर उन्होंने हमारे महत्व को कम आंका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।