हिमाचल के नवनिर्मित नाग मंदिर में लगी आग, पूरा भवन हुआ राख, अगले साल होनी थी प्राण प्रतिष्ठा

Date:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित उपमंडल रामपुर की शिंगला पंचायत के शनेरी में बने जाहरू नाग मंदिर में आग लग गई। आग में चार मंजिला भवन पूरी तरह तबाह हो गया। इसका निर्माण ढाई करोड़ की लागत से किया गया था। बताया जाता है कि अगले साल अप्रैल में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी की जानी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात करीब 7:00 बजे के आसपास की है। नवनिर्मित मंदिर से अचानक आग की लपटे उठने लगी। ग्रामीण एकत्रित हुए और आग बुझाने के प्रयास करने लगे। आग बढ़ती गई। देखते ही देखते पूरा मंदिर आग की चपेट में गया। अग्निशमन की टीम मौके पहुंची। देर रात तक आग बुझाने के प्रयास किए गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मंदिर कमेटी के अनुसार करीब ढाई करोड़ का नुकसान हुआ है।

ढाई करोड़ की लागत से बना था मंदिर

करीब ढाई करोड़ रुपए से अधिक की लागत से इस भव्य मंदिर का निर्माण किया गया था। इसमें से 60 लाख रुपए सरकार की ओर से प्रदान किए गए थे, जबकि शेष राशि स्थानीय लोगों के सहयोग से एकत्र की गई थी। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में पूरा मंदिर अपनी चपेट में ले लिया।

लोगों ने भी की आग बुझाने की कोशिश

स्थानीय लोगों ने भी आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग की लपटों ने तेजी से पूरे ढांचे को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, मगर करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related