राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा हमला: ट्रंप से डरते हैं मोदी, विदेश नीति हो गई ध्वस्त
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से डरते हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, UPI से लेकर जन औषधि तक 19 ऐतिहासिक समझौतों पर लगी मुहर
- PM Modi Seychelles Visit 2026: 11 साल बाद सेशेल्स दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, हिंद महासागर में भारत की रणनीति होगी और मजबूत
- Kolkata Warehouse Collapse: कोलकाता में दर्दनाक हादसा, 8 मजदूरों की मौत; PM Modi ने किया मुआवजे का ऐलान
- Qatar Blast News: PM Modi को आया Qatar Amir का फोन, 12 भारतीयों की मौत पर जताया दुख, क्या प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा पर उठेंगे नए सवाल?
- President Droupadi Murmu Birthday: पीएम मोदी का खास संदेश वायरल, राष्ट्रपति मुर्मु की प्रेरणादायक यात्रा पर पूरे देश की नजर
- Rahul Gandhi Birthday: राजनीतिक मतभेदों के बीच PM मोदी का खास संदेश! आखिर क्या लिखा जिसने बटोरी सुर्खियां?
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा पीएम मोदी, ट्रंप से डरते हैं। उन्होंने ट्रंप को यह घोषणा करने दी कि भारत अब रूसी तेल नहीं खरीदेगा। बार-बार की अनदेखी के बावजूद, पीएम मोदी उन्हें बधाई संदेश भेजते रहते हैं।
भारत की विदेश नीति ध्वस्त हो चुकी है
राहुल गांधी ने कहा कि भारत की विदेश नीति बिखर चुकी है। उन्होंने सवाल उठाया ऑपरेशन सिंदूर के दौरान किसी देश ने भारत का समर्थन क्यों नहीं किया? और राष्ट्रपति ट्रंप को भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने का अधिकार किसने दिया?”
महिला पत्रकारों को एंट्री न देने पर भी हमला
हाल ही में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी की नई दिल्ली यात्रा के दौरान हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को प्रवेश नहीं दिया गया। इस पर भी राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा —श्रीमान मोदी, जब आप महिला पत्रकारों को सार्वजनिक मंचों से बाहर रखने की अनुमति देते हैं, तो आप भारत की हर महिला को यह संदेश देते हैं कि आप उनके लिए खड़े होने में बहुत कमजोर हैं।
हमारे देश की हर महिला को समान भागीदारी का अधिकार है। आपकी चुप्पी ‘नारी शक्ति’ के नारों की खोखलेपन को उजागर करती है।”
राहुल गांधी के इन बयानों के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है, जबकि बीजेपी ने इसे राजनीतिक अवसरवाद करार दिया है।



