दुर्गापुर बलात्कार केस पर शुभेंदु अधिकारी का ममता सरकार पर निशाना, की तत्काल कार्रवाई की मांग
पश्चिम बंगाल में बीजेपी विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने दुर्गापुर बलात्कार केस को लेकर राज्य सरकार से फ़ौरन कार्रवाई की मांग की है।
👉 यह भी पढ़ें:
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- मिथुन चक्रवर्ती को बंगाल फिल्म फेस्टिवल का न्योता नहीं मिला, बोले—“शायद मैं छोटा कलाकार हूं!”
- ममता बनर्जी की गाड़ी पर कीचड़-पत्थर फेंके जाने की घटना से बंगाल की राजनीति गरम, भाजपा ने आरोपों से किया किनारा
- West Bengal में ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, लोगों ने गाड़ी पर पानी, पत्थर और जूते फेंके
- Mamata Banerjee को एक और झटका, टीएमसी सांसद कोयल मल्लिक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा
- Mamata Banerjee ने कहा-भाजपा चाहती थी कि मुझे हार्ट अटैक आ जाए, भतीजे अभिषेक बनर्जी का किया बचाव
शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “यह मामला राज्य सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हाथ में है, इसलिए सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। बंगाल की जनता को सिर्फ़ न्याय की उम्मीद है।”
यह घटना 10 अक्टूबर को पश्चिम बर्धमान ज़िले के दुर्गापुर में एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज कैंपस के बाहर हुई थी। इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
घटना के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में तीखा वार-पलटवार शुरू हो गया है। बीजेपी नेताओं ने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं और जांच की निष्पक्षता पर भी आशंका जताई है।



