दीपावली से पहले बिगड़ी दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा, कई पाबंदियों हो गई हैं लागू

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। दीपावली के पहले ही दिल्ली-एनसीआर की हवा काफी बिगड़ गई है। इसके कारण GRAP ( ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान) के स्टेज-2 के नियमों को लागू कर दिया गया है। इसके तहत कई प्रतिबंध लागू हो गए हैं और दिल्ली के लोगों को इन्हीं के बीच दीपावली मनानी पड़ेगी।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली–एनसीआर में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। रविवार की शाम 4 बजे AQI 296 तक था जो शाम 7 बजे तक बढ़कर 302 हो गया। इसे बहुत ही खराब श्रेणी का माना जाता है। इसी कारण यहां ग्रैप की स्टेज-2 के नियमों के लागू कर दिया गया है। दिल्ली–एनसीआर में मुख्य रूप से सड़क पर वाहनों की संख्या सीमित किया जाएगा, निर्माण कार्यों पर रोक होगी, धूल और धुएं को कम करने के लिए विशेष उपाय भी किए जाएंगे। इस स्टेज के नियम लागू होने के बाद सरकारी वाहन सीमित किए जाएंगे, प्रदूषण कम करने के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जाएगा। ग्रैप -2 के तहत दिल्ली- एनसीआर में धूल नियंत्रण करने के लिये एजेंसियां साफ सफाई करेंगी और जाम वाली जगहों पर या फिर जहां धूल ज़्यादा होती है वहां स्मॉग गन लगायेंगी जिससे धूल पर नियंत्रण लाया जा सके। डीजल के घरेलू जेनरेटर्स का प्रयोग पर प्रतिबंधित रहेगा साथ ही फैक्ट्री तभी उपयोग कर सकेंगी जब बिजली ना आ रही हो। दिल्ली में एनसीआर में चल रहे निर्माण और ध्वस्तीकरण कार्य में धूल नियंत्रण पैमाने का पालन सभी बिल्डरों और ठेकेदारों को करना होगा और इसके लिए हर दिन सरकारी अफसरों की टीम दौरा भी करेगी और पालन ना होने पर जुर्माना भी लगाएगी। साथ ही रेस्टोरेंट तंदूर में कोयले या लकड़ी को नहीं जला सकेंगे और उन्हें बिजली या फिर एलपीजी जैसी गैस का ही प्रयोग खाना पकाने के लिए करना होगा।

कहा जा रहा है कि अगर अगले कुछ दिनों में हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राज्य सरकार स्टेज-3 की पाबंदियां भी लागू करने पर विचार कर सकता है। रविवार को दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों जैसे इंडिया गेट, कर्तव्य पथ, लाल किला और कनॉट प्लेस में भी हवा की गुणवत्ता चिंताजनक स्तर रिकॉर्ड की गई। राजधानी दिल्ली के 9 इलाकों में एक्यूआई 300 से 400 के बीच दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर‘ श्रेणी की ओर इशारा करता है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।

मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय ने जल संकट पर बैठक बुलाई, लेकिन अधिकांश विधायक और अधिकारी अनुपस्थित रहे। पानी की कमी को लेकर क्षेत्रीय शिकायतें जारी हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया है। धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, कोर्ट ने साफ किया।

19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल

सुपर कॉरिडोर की 51 एकड़ जमीन पर एमओयू के बाद भी विकास नहीं हुआ। सुरेश भदौरिया के फर्जी मेडिकल कॉलेज घोटाले में शामिल होने से मामला गरमाया।

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले दिवाली से पहले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई योजनाओं को मंजूरी मिली।

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।