मध्य इजराइल पर ईरान का बैलिस्टिक मिसाइल हमला, दो की मौत—कई इलाके अलर्ट पर
ईरान ने इजराइल के मध्य क्षेत्र पर बैलिस्टिक मिसाइलों से बड़ा हमला किया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- Iran-US Talks 2026: डोनाल्ड ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, कहा- दोहा में अमेरिका से नहीं होगी कोई बातचीत
- Iran-US Tension: ट्रंप की खुली धमकी के बाद ईरान का पलटवार, क्या Hormuz Strait और Lebanon Crisis से फिर भड़केगी Middle East War?
- Iran vs Israel Crisis: क्या सचमुच बंद हो गया Hormuz Strait? ईरान की चेतावनी से मचा वैश्विक हड़कंप, तेल बाजार में बढ़ा तनाव
- Hormuz Strait Rules Changed: ईरान का बड़ा फैसला! अब बिना परमिट नहीं गुजर पाएंगे जहाज, क्या पड़ेगा तेल की कीमत पर असर
- Iran-US Deal पर बढ़ा तनाव! ट्रंप के सख्त रुख के बाद ईरान की खुली चेतावनी – क्या टूटने वाला है ऐतिहासिक समझौता?
- Ranchi RSS Office Attack Mystery: दुबई से आया था टास्क? ISI और आतंकी नेटवर्क कनेक्शन के खुलासे से मचा हड़कंप!
मीडिया रिपोर्ट और इजराइल की आपातकालीन सेवा के मुताबिक रामत गन में मिसाइल के टुकड़े गिरने से एक पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर पहुंचे पैरामेडिक्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
हमले का असर बेनी ब्रैक में भी देखा गया, जहां मिसाइल का मलबा गिरने से एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं।
हमले के बाद इजराइल के होम फ्रंट कमांड ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सेना का कहना है कि सुरक्षा निर्देशों का पालन करने से कई जानें बचाई जा सकीं।
फिलहाल लोगों को शेल्टर से बाहर निकलने की अनुमति दे दी गई है, लेकिन प्रशासन ने लगातार सतर्क रहने, आधिकारिक निर्देशों का पालन करने और भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहने की अपील की है।



