👉 यह भी पढ़ें:
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
- तेलंगाना की फार्मा कंपनी में बड़ा रिएक्टर ब्लास्ट, 2 कर्मचारियों की मौत; 9 घायल
- पालघर की विराज प्रोफाइल कंपनी में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल
- दिल्ली के रघुबीर नगर में ई-रिक्शा बैटरी ब्लास्ट से भीषण आग, 2 की मौत
- लाल किला धमाका: UNSC रिपोर्ट में AQIS का नाम, पहले JeM से जुड़ा था लिंक; आखिर किस आतंकी संगठन का हाथ?
- Ahmedabad की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट , 8 की मौत, 10 से ज्यादा घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख
0:00 left
लुधियाना वेरका मिल्क प्लांट में हीटर ब्लास्ट, छह कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
लुधियाना के वेरका मिल्क प्लांट में एयर हीटर ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में छह कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्लास्ट के पीछे तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक हादसा एयर हीटर में विस्फोट के कारण हुआ। यह घटना प्लांट में विश्वकर्मा पूजा के बाद ट्रायल के दौरान घटी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया और फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, हादसे में एक व्यक्ति की मौत की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
प्रशासन ने कहा है कि घायल कर्मचारियों के इलाज में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी, और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।



