पीएम मोदी ने बिहार के युवा कार्यकर्ताओं से किया संवाद, कहा-लठबंधन वालों के लिए अपना स्वार्थ सबसे बड़ा

Date:

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में सभी दल मैदान संभाले बैठे हैं। पीएम नरेंद्र मोदीने गुरुवार को मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के माध्यम से बिहार के युवा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोगअपने आप को गठबंधन कहते हैं, बिहार की जनता उनको लठबंधन कहती है। वो सिर्फ लठ चलाना और झगड़ा करना जानते हैं। लठबंधन वालों के लिए अपना स्वार्थ ही सबसे बड़ा है।

पीएम मोदी ने कहा कि इन्हें बिहार के युवाओं की चिंता नहीं है। दशकों तक देश और बिहार के नौजवान नक्सलवाद और माओवादी आतंक से पीड़ित रहे, लेकिन इन लोगों ने आपको नहीं, बल्कि अपने स्वार्थ को ही प्राथमिकता दी। माओवादी आतंक से मदद लेकर ये लोग चुनाव भी जीतते रहे। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के मेरे युवा साथियों, आप सभी को भाई दूज के पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं। आज चित्रगुप्त पूजा का पावन दिन भी है, आज बहीखातों की पूजा भी की जाती है। आजकल देश में जीएसटी बचत उत्सव भी चल रहा है। मुझे पता चला है कि जीएसटी बचत उत्सव में बिहार के नौजवानों ने भी अपने लिए खूब खरीदारी की है।

छठ पूजा का किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि त्योहारों की इस उमंग में छठी मईया की पूजा की तैयारी भी जोरों पर है। इन सबके साथसाथ बिहार लोकतंत्र का महापर्व भी मना रहा है। ये बिहार की समृद्धि का नया अध्याय लिखने का चुनाव है। इसमें बिहार के नौजवानों की बहुत बड़ी भूमिका है, इसलिए बिहार के आप नौजवान साथियों के साथ संवाद का अवसर मिलना उतना ही आनंद देता है।

बिहार में हर क्षेत्र में हो रहा है काम

पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में विकास का महायज्ञ चल रहा है और बिहार भी इसमें कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। बिहार में हर एक क्षेत्र में, हर एक दिशा में काम हो रहा है। कहीं अस्पताल बन रहे हैं, कहीं अच्छे स्कूल बन रहे हैं, कहीं नए रेलवे रूट बन रहे हैं। इसका बहुत बड़ा कारण ये है कि देश और बिहार में एक स्थिर सरकार है।

बिहार में लोग जंगलराज नहीं भूलेंगे

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में जंगलराज को लोग अगले 100 साल तक नहीं भूलेंगे, चाहे विपक्ष अपने कुकर्मों को छिपाने की कितनी भी कोशिश कर ले। यह चुनाव बिहार के इतिहास में एक नया अध्याय लिखने वाला है, युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सुनिश्चित करें कि बुजुर्ग लोग बिहार में जंगलराज के दौरान हुए अत्याचारों के बारे में युवाओं को बताएं। मोदी ने कहा कि जनता के वोट की ताकत को बिहार के भाइयों और बहनों से बेहतर कोई नहीं समझता।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वर कोकिला का मौन: आशा भोसले के निधन से देश शोकाकुल

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को...