टीवी और सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का 74 साल की उम्र में निधन, किडनी की समस्या से थे परेशान

Date:

मुंबई। टीवी और सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का 74 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। एक हास्य कलाकार के रूप में उन्होंने अपनी अलग ही पहचान बनाई थी। बताया जाता है कि वे पिछले कुछ समय से किडनी की समस्या से परेशान थे।

Actor Satish Shah Dies At 74 In Mumbai Popular Known From Sarabhai vs  Sarabhai एक्टर सतीश शाह का निधन, 74 की उम्र में ली आखिरी सांस, Bollywood  Hindi News - Hindustan

सतीश शाह ने अपने फिल्मी करियर में लगभग 250 फिल्मों में काम किया। 1984 के सिटकॉम ये जो है जिंदगी में वह कमाल के रोल में नजर आए थे। इसका निर्देशन कुंदन शाह और मंजुल सिन्हा ने किया था। वो 55 एपिसोड में नजर आए और हर एपिसोड में उनका एक अलग ही किरदार हुआ करता था।साराभाई वर्सेज साराभाईमें किरदार निभाकर वे घरघर मशहूर हो गए। इसमें उन्होंने इंद्रवर्धन साराभाई का किरदार निभाया था। जीटीवी के 1995 में आएओ शो फिल्मी चक्कर से भी उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। सतीश शाह का सफर 1980 के दशक से शुरू हुआ। जाने भी दो यारो‘ (1983) में म्युनिसिपल कमिश्नर डीमेलो का किरदार ने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई।मैं हूं ना‘, ‘कल हो ना हो‘, ‘फना‘, ‘वीरानाऔरओम शांति ओमजैसी फिल्मों में दर्शकों ने उन्हें खूब सराहा। सैफ अली खान की 2014 की फिल्महमशक्ल्समें भी नजर आए थे।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related