बिहार में अमित शाह का ऐलान-एनडीए की सरकार बनी तो अगली बार एक ही चरण में होंगे चुनाव

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पटना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को बिहार के दौरे पर थे। उन्होंने एक जनसभा में कहा कि लालूराबड़ी के शासनकाल में चुनाव छहछह चरणों में होता था, लेकिन बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद पहली बार दो चरण में मतदान कराए जा रहे हैं। इस बार यदि एनडीए की सरकार बनी तो अगला चुनाव एक चरण में होगा।

लालू-सोनिया पर साधा निशाना

शाह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने में लगे हैं, वहीं सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की कोशिश में हैं। ऐसे लोग देश और बिहार का विकास क्या करेंगे? अमित शाह ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास की राह पर अग्रसर किया है। उन्होंने लालूराबड़ी शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा किउस समय अपहरण उद्योग और अपराधियों का बोलबाला था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज बिहार विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सीतामढ़ी में राम मंदिर की तर्ज पर सीता मंदिर

शाह ने जम्मूकश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के निर्णय को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हो पाया है। शाह ने आगे कहा कि जिस तरह अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है, उसी प्रकार बिहार के सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में मां जानकी का सीता मंदिर भी निर्मित होगा। अमित शाह ने मुंगेर जिले के प्रसिद्ध सीताकुंड तीर्थस्थान को भी रामायण सर्किट से जोड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा।

पूरा बिहार नक्सलवाद से मुक्त

शाह ने कहा कि एनडीए की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरा बिहार नक्सलवाद से मुक्त हो गया। लालूराबड़ी के शासनकाल में बिहार में अपहरण, हत्या भ्रष्टाचार चरम पर था। आज के युवाओं को यह बताने की जरूरत है कि बीते सरकार में बिहार की क्या स्थिति थी, अब बिहार नरेन्द्र मोदी नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकसित राज्यों की श्रेणी में गया है। आज एनडीए की सरकार बनने के बाद पिछले 20 वर्ष में बिहार में एक भी नरसंहार नहीं हुआ।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार मिला

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। यह खोज महानदी बेसिन में समुद्र मंथन अभियान की पहली बड़ी सफलता है।

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा, कई देशों की निर्भरता बढ़ी

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा है, जिससे कई देशों की भारत पर निर्भरता बढ़ गई है। अगस्त 2026 में निर्यात 63.27% बढ़ा।

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी में शामिल

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल होने जा रहे हैं। यह कदम पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करेगा।

दिल्ली हाई कोर्ट: भारत में मजदूरों को मिलता है सबसे कम वेतन, नहीं होती कद्र

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि भारत में मजदूरों को सबसे कम वेतन और सम्मान नहीं मिलता। शारीरिक श्रम की कद्र समाज में नहीं होती।

बिजनौर की नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं का दावा, हनुमान चालीसा पर विवाद

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं के दावे से विवाद उत्पन्न। हनुमान चालीसा पाठ पर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, श्रीलंका को 147 रनों से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से हराया।

सरकार ने तैयार किया विकसित भारत 2047 का रोड मैप, चिंतन शिविर 23-24 सितंबर को

सरकार ने विकसित भारत 2047 के लिए रोड मैप तैयार किया है। 23-24 सितंबर को दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित होगा। इसमें योजना समीक्षा और सुधारों पर चर्चा होगी।

इंदौर मेट्रो का एक और कदम, टीबीएम ‘नर्मदा’ ने प्रारंभ किया टनल निर्माण

इंदौर मेट्रो ने TBM 'नर्मदा' के साथ भूमिगत टनल निर्माण की शुरुआत की। EPB तकनीक और सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

संजीव बालियान का राहुल गांधी पर तंज, कहा-देश में एक नया कॉमेडियन आया है

मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान ने कहा कि राहुल गांधी से नहीं, कपिल शर्मा से खतरा है। उनके इस तंज ने राजनीतिक माहौल गरमाया है।

भारत ने जापान को 2 रन से हराया, कप्तान अय्यर ने पिच को बताया बेहद मुश्किल

भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में जापान को 2 रन से हराया। कप्तान अय्यर ने पिच को बल्लेबाजी के लिए मुश्किल बताया।