केरल के इडुक्की में भूस्खलन से तबाही, एक की मौत और कई घर जमींदोज
केरल के पहाड़ी जिले इडुक्की में शनिवार रात एक भीषण भूस्खलन ने तबाही मचा दी। इस हादसे में 48 वर्षीय बीजू नामक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी संध्या गंभीर रूप से घायल हैं। घटना अदिमाली के मन्नमकंदम इलाके में हुई, जहां राष्ट्रीय राजमार्ग NH-85 के चौड़ीकरण कार्य के दौरान पहाड़ की मिट्टी खिसक गई और कम से कम आठ घर मलबे में दब गए।
👉 यह भी पढ़ें:
- Myanmar Blast: एक धमाका और 55 लाशें! क्या विद्रोही इलाके में छिपा है कोई बड़ा राज?
- केरल में बड़ा एक्शन: पूर्व CM पिनाराई विजयन के घर समेत 12 ठिकानों पर ED की रेड
- व्हाइट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां, हमलावर ढेर — ट्रंप थे अंदर, मची अफरा-तफरी
- केरल में कांग्रेस की नई सरकार का आगाज, वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

पुलिस के अनुसार, कॉलोनी में कुल 22 घर थे। भूस्खलन का खतरा देखते हुए शनिवार शाम सभी परिवारों को राहत शिविरों में स्थानांतरित कर दिया गया था। हालांकि, बीजू और संध्या रात में घर लौट आए ताकि कुछ जरूरी सामान और खाना तैयार कर सकें।
रात को पहाड़ की मिट्टी खिसकी और देखते ही देखते आठ घर पूरी तरह दब गए। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर एंड रेस्क्यू सर्विस की टीमों ने पांच घंटे तक चलाया गया बचाव अभियान चलाया।
स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि NH-85 चौड़ीकरण कार्य असुरक्षित तरीके से किया जा रहा था।


