👉 यह भी पढ़ें:
- कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम ढहा, 5 की मौत, सेना चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन, 40 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका
- Bhopal Terror Module Exposed: भोपाल से राजस्थान, यूपी और हरियाणा तक फैला नेटवर्क! ATS की कार्रवाई में चौंकाने वाले खुलासे
- यमुना की सफाई को लेकर अमित शाह की बड़ी बैठक, अब हर 20 दिन में होगी समीक्षा
- दिल्ली में गिरी पांच मंजिला बिल्डिंग, कई लोगों के दबे होने की आशंका
- हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान के बीच ढहा निर्माणाधीन पुल, 5 मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका
- पटना में गंगा नदी में बड़ा हादसा: तेज हवा में पलटी नाव, दो की मौत, पांच अब भी लापता
0:00 left
हरियाणा: छठ पर्व के बाद यमुना नदी पर 100 साल पुराना पुल ढहा, बड़ा हादसा टला
हरियाणा में यमुना नदी पर बना 100 साल पुराना पुल मंगलवार शाम ढह गया। इस पुल पर हजारों श्रद्धालुओं ने छठ पर्व मनाया था। सौभाग्य से, पुल के टूटने के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन ने तुरंत इलाके को खाली कराकर सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली।
यह पुल बाड़ी माजरा में पश्चिमी यमुना नहर पर बना था और इसे करीब 100 साल पहले बनाया गया था। सिंचाई विभाग ने इसे पहले ही कंडम घोषित कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद आवाजाही जारी थी। सोमवार शाम और मंगलवार सुबह छठ पर्व के अवसर पर हजारों श्रद्धालु इसी पुल से होकर गुजरे थे।
गनीमत रही कि हादसा श्रद्धालुओं की भीड़ के समय नहीं हुआ। विभाग ने मंगलवार दोपहर को पुल के दोनों ओर मिट्टी डालकर रास्ता बंद करने की कोशिश की, जानकारी के अनुसार, तीन साल पहले आठ करोड़ रुपये की लागत से नए पुल का निर्माण शुरू होने के बाद इस पुराने पुल को बंद घोषित किया गया था।



