नेपाल में हिमस्खलन से सात पर्वतारोहियों की मौत, पांच विदेशी और दो नेपाली नागरिक शामिल
नेपाल में आए एक भीषण हिमस्खलन में कम से कम सात पर्वतारोहियों की मौत हो गई है। मृतकों में पांच विदेशी नागरिक और दो नेपाली पर्वतारोही शामिल हैं। हादसा पूर्वी नेपाल के दोलखा ज़िले में स्थित यालुंग री पर्वत के बेस कैंप के पास हुआ।
👉 यह भी पढ़ें:
- नेपाल में कुदरत का कहर: तिब्बत से आई भीषण बाढ़ में अब तक 157 मौतें, 750+ लापता
- नेपाल में जलप्रलय से बिहार-यूपी में चिंता, मदद के लिए आगे आया भारत
- Broad Peak Avalanche: बर्फीले तूफान ने मचाई तबाही, 3 पर्वतारोहियों की मौत की पुष्टि; Nims Purja समेत 7 अब भी लापता
- Uri Sector Blast: LoC पर अचानक गूंजा धमाका, ड्यूटी के दौरान दो जवान शहीद
- Noida Fire Breaking: IVY County और शर्मा मार्केट में एक ही दिन दो बड़ी आग की घटनाएं
- अमेरिकी हवाई प्रदर्शन में दो युद्धक विमान टकराए, ईरान ने उड़ाया मजाक
राहतकर्मियों ने अब तक दो शव बरामद कर लिए हैं, जबकि पांच पर्वतारोहियों की तलाश अभी भी जारी है। आशंका है कि वे बर्फ के नीचे दबे हो सकते हैं।
इस हादसे में शामिल आठ अन्य पर्वतारोहियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। उन्हें राजधानी काठमांडू ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।



