आखिर एक ही दिशा में क्यों नहीं चल पा रहे नगर निगम के ‘रथ’ के दो ‘घोड़े’

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

लंबे समय से नगर निगम में समन्वय का अभाव दिख रहा है। वर्तमान में निगम की हालत ऐसी है कि उसके एक हाथ को पता ही नहीं चलता कि दूसरा हाथ क्या कर रहा है? विडंबना यह कि नगर निगम के रथ के दो घोड़े यानी निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव और महापौर पुष्यमित्र भार्गव अलग-अलग दिशा में चलते दिखाई दे रहे हैं।

सड़कों के पेचवर्क जैसे छोटे काम के लिए ही महापौर को कितनी मेहनत करनी पड़ रही है। सीएस तक को चिट्‌ठी लिखनी पड़ गई। महापौर विधायकों के साथ बैठक कर मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बेचारे विधायक भी नहीं समझ पा रहे कि माजरा क्या है? कई विधायक तो महापौर से ही परेशान हैं। इतनी ताकत लगाने के बाद अब सड़कों के गड्‌ढे भरने शुरू हुए हैं, जब सारे प्रमुख त्योहार बीत चुके। आखिर ऐसी नौबत आई ही क्यों? क्या पहले नगर निगम में काम नहीं होता था?

शहर के लोगों से अपने महापौर का दुख नहीं देखा जाता। वे भी क्या करें, सारे निगमायुक्त ही उटपटांग आ रहे हैं। इसीलिए तो उनकी किसी से बनी नहीं। बेचारे शिकायत कर-कर के थक जाते हैं। इसके पहले वाले निगमायुक्त की महापौर ने इतनी शिकायत कर दी कि सीएम ने उन्हें इंदौर का कलेक्टर बना दिया।

अब नए निगमायुक्त को पता नहीं भोपाल से कौन सा मंत्र फूंक कर भेजा गया था। आते के साथ पहले पूर्व महापौर और वर्तमान में विधानसभा चार की विधायक मालिनी गौड़ से पंगा ले लिया। बात सीएम तक पहुंची। इसके बाद मन नहीं भरा तो मधु वर्मा से पंगा ले लिया। इस पंगे के रिएक्शन में ही निगम के बीआरओ पर केस दर्ज हुआ और रातभर भंवरकुआं थाने में ड्रामा चलता रहा। अब सुनने में आ रहा है कि नए निगमायुक्त इंदौर में ही किसी और से निर्देश लेने लगे हैं। एक ऐसे नेता से जो नगर निगम के कामकाज में रायता ढोलने के एक्सपर्ट हैं।

अब मान भी जाओ। आप दोनों के आपसी झगड़े में इंदौर और यहां की जनता सैंडविच बन रही है। अगर दोनों अपनी-अपनी दिशा में नगर निगम के रथ को खींचते रहे तो बेचारे विकास का क्या होगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।

पीयूष गोयल ने किया राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल। चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर बहस तेज।

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने टास्क फोर्स ने लास्ट मिनट तैयारी प्रस्तावित किया

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए टास्क फोर्स ने अंतिम समय में प्रश्नपत्र बनाने का सुझाव दिया है। यह कदम परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाएगा।

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

रिलायंस जियो ने जियोपीसी सेवा शुरू की है, जो छात्रों को क्लाउड के जरिए कंप्यूटर और एआई की सुविधा कम खर्च में देती है। इससे नए कंप्यूटर खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

ब्लूमबर्ग इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी बोले, भारत लोकतंत्र की जननी है

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में भारत लोकतंत्र की जननी होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का समृद्ध इतिहास इसकी लोकतांत्रिक ताकत है।