ट्रंप बोले — “अमेरिका में शटडाउन जल्द ही खत्म होगा”

Date:

ट्रंप बोले — “अमेरिका में शटडाउन जल्द ही खत्म होगा”

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि देश में चल रहा सरकारी शटडाउन जल्द ही समाप्त हो जाएगा।

हम शटडाउन खत्म होने के बहुत करीब पहुंच रहे हैं, बोले डोनाल्ड ट्रंप;  डेमोक्रेट्स ने नरम किया रुख | Times Now Navbharat

यह बयान उन्होंने सीएनएन की एक रिपोर्ट के बाद दिया, जिसमें दो सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि सीनेट में आठ डेमोक्रेटिक सेंट्रिस्ट सांसदों और रिपब्लिकन नेताओं के बीच हुई बातचीत से शटडाउन खत्म होने की उम्मीद बढ़ी है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस बातचीत में समझौता पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा शुरू की गई “अफोर्डेबल केयर सब्सिडी” को समर्थन देने की शर्त पर आगे बढ़ा।

ट्रंप ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,

“ऐसा लगता है कि हम शटडाउन खत्म करने के बेहद करीब हैं।”

गौरतलब है कि शटडाउन के चलते अमेरिका में कई सरकारी कामकाज ठप हो जाते हैं। सरकारी विभागों के कर्मचारियों को बिना वेतन के काम करना पड़ता है। पिछले सप्ताह इसी कारण एयर ट्रैफ़िक कंट्रोलर की कमी हो गई थी, जिससे हजारों उड़ानें या तो रद्द हुईं या देरी से चलीं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके, डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप करीब 10:04 बजे आया, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 आंकी गई।