👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- Ken-Betwa Link Project Protest: 12 दिन के आमरण अनशन के बाद पुलिस ने हटाया ‘चिता आंदोलन’, अमित भटनागर को मेडिकल जांच के लिए ले गई
- Gorakhpur Encounter: STF ने 1 लाख के इनामी बदमाश मुस्तफिजुल उर्फ बाबू को किया ढेर, कई राज्यों में हत्या के केस दर्ज
- West Bengal Rape Murder Case: 12 साल की बच्ची के रेप-मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, Crime Scene Recreation के दौरान छीन ली थी राइफल
- इंदौर पुलिस को मिली सफलता, प्रदेश में तीसरे नंबर पर आई फिंगर प्रिंट इकाई, कमिश्नर ने पूरी टीम को दी बधाई
- डायमंड कॉलोनी में पुलिसकर्मियों की पिटाई मामले में पुलिस आयुक्त का सख्त एक्शन, आरोपियों पर केस दर्ज
0:00 left
हापुड़ में पुलिस और गौकश तस्करों के बीच मुठभेड़: 50 हजार के इनामी बदमाश हसीन की मौत
हापुड़ जिले के थाना कपूरपुर क्षेत्र में रविवार रात पुलिस और गौकश तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश हसीन की मौत हो गई। पुलिस को गोकशी की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी की गई। खुद को घिरा देख हसीन ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई।

मौके से हथियार और कार बरामद
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से एक अवैध पिस्टल, जिंदा व खोखा कारतूस, और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की।
घायल हसीन को सीएससी धौलाना ले जाया गया, जहां हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हसीन पर थे कई संगीन मुकदमे
मृतक की पहचान जिला संभल के थाना असमोली के गांव मैनौटा निवासी हसीन पुत्र इकरार के रूप में हुई।
वह थाना असमोली का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अपराधी था और उसके खिलाफ
गोकशी, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट समेत दो दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज थे।
थाना कपूरपुर में भी वह गौवध निवारण अधिनियम के तहत वांछित था और उस पर ₹50,000 का इनाम घोषित था।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि घटना 9-10 नवंबर की रात की है, जब डायल-112 पर सूचना मिली कि कुछ बदमाश प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी की तैयारी कर रहे हैं।
इस पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की। बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई आत्मरक्षा की गोलीबारी में हसीन मारा गया।
गौकशी के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता
पुलिस ने कहा कि यह मुठभेड़ गौकशी के खिलाफ चल रहे अभियान की एक और बड़ी सफलता है।
यह कार्रवाई अपराधियों के मनोबल को तोड़ने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।



