नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में चल रही जंग को लेकर जहां लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष से लेकर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे हैं, वहीं कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सरकार का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि भारत इस संघर्ष में एक सीमित भूमिका वाला देश रहा है और सरकार का सतर्क रुख बिल्कुल सही है।
मनीष तिवारी ने कहा कि यह समझना जरूरी है कि पश्चिम एशिया में सिर्फ एक युद्ध नहीं चल रहा है, बल्कि कई तरह के संघर्ष एक साथ हो रहे हैं। इजराइल, ईरान और अमेरिका के बीच जो स्थिति है, वह सिर्फ क्षेत्रीय नहीं बल्कि बड़े वैश्विक समीकरणों से जुड़ी है। यह हमारी लड़ाई नहीं है। तिवारी ने कहा कि हम हमेशा से इस क्षेत्र में एक सीमित भूमिका निभाते आए हैं। भारत को अपनी रणनीतिक स्वायत्तता बनाए रखनी चाहिए। अगर हम सोच–समझकर और सावधानी से कदम उठाते हैं, तो हम सही दिशा में हैं। रणनीतिक स्वायत्तता का मतलब है अपने हितों की रक्षा करना और हालात के अनुसार संतुलन बनाकर चलना।
👉 यह भी पढ़ें:
- मध्यप्रदेश में कहीं फेल न हो जाए राहुल गांधी का ‘नटराजन दांव’, अंतिम समय भाजपा कर सकती ‘खेला’
- Rajya Sabha Election : कांग्रेस का बड़ा दांव, पवन खेड़ा को मिला राज्यसभा टिकट
- Delhi Water Crisis: रेखा गुप्ता के एक बयान ने मचा दिया बवाल, विपक्ष बोला- ‘ऐसे कैसे चलेगा?’
- राज्यसभा के लिए कमलनाथ सहित अन्य नेताओं की नहीं गली दाल, मध्यप्रदेश से राहुल गांधी की पसंद मीनाक्षी नटराजन को मिला मौका


