मैं जिंदा हूं: अफवाहों पर इजराइली प्रधानमंत्री का सख्त जवाब, सोशल मीडिया दावों का खंडन
इजराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में ही अपनी मौत की अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा,
मैं सबसे पहले कहना चाहता हूं कि मैं जिंदा हूं और आप सब इसके गवाह हैं। इसके साथ ही मैं सारी झूठी खबरों का खंडन करता हूं।
👉 यह भी पढ़ें:
- पटना में गंगा नदी में बड़ा हादसा: तेज हवा में पलटी नाव, दो की मौत, पांच अब भी लापता
- UN में भारत का पाकिस्तान को सख्त संदेश: ‘आतंकवाद बंद करो, वरना भुगतने होंगे परिणाम’
- क्वाड बैठक में भारत का दमदार संदेश: ‘मुक्त हिंद-प्रशांत’ पर जयशंकर और ऑस्ट्रेलिया की बड़ी रणनीतिक घोषणा
- संयुक्त राष्ट्र में भारत का करारा प्रहार, पाकिस्तान के हिंसक इतिहास की दुनिया के सामने खोली परतें
- विदेश यात्रा पर कर लगाने की चर्चा निराधार, प्रधानमंत्री ने अफवाहों को किया खारिज
- आधार कार्ड को लेकर फैली अफवाहों पर सरकार का स्पष्ट जवाब, डिजाइन बदलने की खबरें गलत
वे सोशल मीडिया पर फैल रही उन बातों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिनमें उनकी मृत्यु का दावा किया जा रहा था।
उन्होंने आगे कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका और इजराइल अपनी मुहिम को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।
दरअसल, 13 मार्च को उनके एक्स खाते पर एक वीडियो साझा किया गया था, जिसमें वे ईरान के हमलों को लेकर जानकारी दे रहे थे। कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने इस वीडियो को कृत्रिम बुद्धिमत्ता से तैयार बताया और दावा किया कि नेतन्याहू की मृत्यु हो चुकी है।
इन दावों के बाद इजराइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया कि नेतन्याहू के मारे जाने की खबरें पूरी तरह निराधार और भ्रामक हैं।



