बिहार चुनाव के बाद भाजपा का बड़ा एक्शन, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को सहित तीन नेता पार्टी से निलंबित

Date:

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं पर एक्शन शुरू कर दिया है। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह समेत तीन नेताओं को पार्टी निलंबित कर दिया है। आरके सिंह के साथ कटिहार की मेयर ऊषा अग्रवाल और एमएलसी अशोक अग्रवाल के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

भाजपा ने आधिकारिक आदेश में कहा है कि आपकी गतिविधियां पार्टी के विरोध में हैं। ये अनुशासन के दायरे में आता है। पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया है। इससे पार्टी को नुकसान हुआ है। आखिरकार निर्देशानुसार आपको पार्टी से निलंबित करते हुए कारणपृच्छा किया जा रहा है कि आपको पार्टी से क्यों नहीं निष्कासित किया जाए? अतः पत्र प्राप्ति के एक सप्ताह के अंदर आप अपनी स्थिति स्पष्ट करें।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के बीच आरके सिंह ने बगावती तेवर दिखाए। वे कई मौकों पर भाजपा के नेताओं के विरोध में खड़े हुए और कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। आरके सिंह ने एनडीए के ताकतवर नेताओं के खिलाफ जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर के आरोपों का भी खुलकर समर्थन किया था। सितंबर में सभा के दौरान आरके सिंह ने एक बयान में कहा था कि मैं बिहार का गृह सचिव भी रह चुका हूं। मेरे पास सबका हिसाब है। अगर कोई चूचपड़ करेगा, तो सबकी बखिया उधेड़ देंगे। बिहार के लोग भ्रष्ट लोगों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। भ्रष्ट और चरित्रहीन नेता धरती पर बोझ हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ भी मुखर रहे। उन्होंने खासकर बिहार में शराबबंदी खत्म करने की वकालत की।

आरके सिंह के निलंबन के साथ ही, बिहार बीजेपी ने एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल और उनकी पत्नी, कटिहार की मेयर उषा अग्रवाल को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए निलंबित कर दिया। अशोक अग्रवाल ने अपने बेटे सौरव अग्रवाल को कटिहार से वीआईपी उम्मीदवार के रूप में विवादास्पद रूप से मैदान में उतारा, जिसे पार्टी के निर्देशों के विपरीत माना जा रहा है। दोनों को एक सप्ताह के भीतर अपना जवाब देने को कहा गया है, जो चुनाव के बाद अनुशासन और आंतरिक सामंजस्य के प्रति बीजेपी के सख्त रुख को दर्शाता है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

चेन्नई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को एक विवादित बयान दिया है। मंगलवार को उन्होंने देश के पीएम को आतंकवादी के रूप में वर्णित कर दिया। जब बवाल मचा तो खड़गे ने अपने बयान पर सफाई भी दी है, लेकिन इससे सियासत गरमा गई है। चेन्नई में पत्रकारों को संबोधित करते हुए खड़गे ने एआईएडीएमके के प्रधानमंत्री के साथ हाथ मिलाने के फैसले पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, 'वे मोदी के साथ कैसे मिल सकते हैं? वह (मोदी) एक आतंकवादी हैं। और वह समानता में विश्वास नहीं रखते। उनकी पार्टी भी समानता और न्याय में विश्वास नहीं रखती। और ये लोग उनके साथ मिल रहे हैं, इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने एआईएडीएमके पर पीएम मोदी का साथ देने को लेकर हमला बोला और कहा कि ऐसे गठबंधन की वजह से लोकतंत्र कमजोर होता है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह समानता और न्याय में विश्वास नहीं रखती है। बाद में मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी टिप्पणी पर सफाई दी और कहा कि वह (पीएम मोदी) लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं। उन्होंने कहा कि मैंने आतंकवादी नहीं कहा, बल्कि ये कहा कि वे आतंकित करते हैं। मेरा मतलब है, मैं साफ करना चाहता हूं कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं। ईडी, आईटी  और सीबीआी जैसी संस्थाएं उनके हाथ में हैं। वह डिलिमिटेशन भी अपने हाथ में लेना चाहते हैं।