बिहार चुनाव में हार के बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने छोड़ी राजनीति, परिवार से भी तोड़ा नाता

Date:

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में राजद की बुरी हार के बाद लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने का फैसला किया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने परिवार से दूरी बनाने की भी घोषणा कर दी है। रोहिणी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से भी नाता तोड़ रही हूं। यह वही बात है जो संजय यादव और रमीज ने मुझसे कहने को कहा था। रोहिणी ने राजद की हार की जिम्मेदारी भी ली है।

उल्लेखनीय है कि रोहिणी आचार्य, तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव की पार्टी में दखल से नाराज चल रही हैं। 18 सितंबर को भी उन्होंने किसी अन्य के सोशल मीडिया पोस्ट को शेयर करते हुए तेजस्वी यादव के साये बने राज्यसभा सांसद संजय यादव को निशाने पर लिया था। उन्होंने संजय यादव को निशाना साधते हुए लिखा था कि लालूतेजस्वी की जगह लेने की कोशिश करने वालों को देखना पसंद नहीं करती हैं। रोहिणी आचार्य ने जो शेयर किया था, उसमें लिखा था किफ्रंट सीट सदैव शीर्ष के नेतानेतृत्वकर्त्ता के लिए चिन्हित होती है और उनकी अनुपस्थिति में भी किसी को उस सीट पर नहीं बैठना चाहिए .. वैसे अगरकोईअपने आप को शीर्ष नेतृत्व से भी ऊपर समझ रहा है, तो अलग बात है। मेरे लिए मेरा आत्मसम्मान सर्वोपरि है।

इसके बाद फिर रोहिणी ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव को जीवनदान देने वाला फोटोवीडियो शेयर करते हुए लिखा हैजो जान हथेली पर रखते हुए बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने का जज्बा रखते हैं, बेखौफीबेबाकीखुद्दारी तो उनके लहू में बहती है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी लिखा था कि मैंने एक बेटी बहन के तौर पर अपना कर्त्तव्य एवं धर्म निभाया है और आगे भी निभाती रहूंगी। मुझे किसी पद की लालसा नहीं है, मेरी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा है। मेरे लिए मेरा आत्मसम्मान सर्वोपरि है।

रोहिणी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

रोहिणी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वे राजनीति से संन्यास ले रही हैं और अपने परिवार से भी दूरी बना रही हैं। रोहिणी ने दावा किया कि यह कदम उन्होंने संजय यादव और रमीज के दबाव में उठाया है, जबकि पूरा दोष वे स्वयं पर ले रही हैं। रोहिणी आचार्य के इस बड़े फैसले के राजद का बयान भी सामने गया है। कहा गया कि यह परिवार का आंतरिक मामला है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

त्रिशुर। केरल के त्रिशूर जिले के मुंडथिक्कोडु इलाके में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट गया। इस हादसे में  13 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। बताया जाता है कि  विस्फोट के समय यूनिट में करीब 40 लोग काम कर रहे थे। यह विस्फोट उस पटाखा इकाई में हुआ, जहां त्रिशूर पूरम के थिरुवंबाडी गुट के लिए आतिशबाजी के सैंपल तैयार किए जा रहे थे। इस घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 5 लोगों की हालत बेहद ही गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी, जिसमें आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट के बाद इलाके में घना धुआं और आग फैल गई, जिससे बचाव कार्यों में भी कठिनाई आई। घटनास्थल पर मौजूद अधजले और बिना फटे विस्फोटकों के कारण राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे धमाके की तीव्रता और वहां मौजूद विस्फोटक सामग्री के पैमाने का अंदाजा लगाया जा सकता है। पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केरल के त्रिशूर में एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में हुए धमाके में लोगों की जान जाने पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। पीएमओ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।