इंदौर। प्रसिद्ध उद्योगपति एवं सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ड वाड्रा रविवार को इंदौर आए। यहां उन्होंने कहा कि बिहार में जो कुछ भी हुआ चुनाव आयोग ने किया। बिहार के लोग परिणाम से खुश नहीं हैं। वहां दोबारा चुनाव होना चाहिए।
कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ड वाड्रा ने कहा कि बिहार में चुनाव आयोग ने मदद की। राहुल गांधी कल बिहार जा रहे हैं। वे वहां सब लोगों से मिलेंगे। आंदोलन करेंगे। यह चुनाव ढंग का नहीं। वहां दोबारा चुनाव होना चाहिए। आप देख लीजिएगा रिजल्ट पलट जोगा। वाड्रा ने कहा कि अभी जो सरकार बन रही है उनको अपने वादे पूरे करने चाहिए। राहुल ने पहले भी आरोप लगाए हैं कि चुनाव आयोग भाजपा की मदद कर रही है। राहुल और प्रियंका मेहनत करते आए हैं और भी मदद करेंगे। वाड्रा ने कहा कि लोकतंत्र को बचाना जरूरी है। इसके बगैर प्रगति नहीं होगी। निष्पक्ष चुनाव होना चाहिए। सबके मन में यही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की मुसीबत बढ़ी, संजय भंडारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने दाखिल की चार्जशीट
- सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ईडी ने दाखिल की चार्चशीट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कई और नाम
- सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की ईडी के सामने पेशी, संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई पूछताछ
- पहलगाम हमले पर बोले ‘दामादजी’-देश के माहौल के कारण हुआ हमला, कमजोर महसूस कर रहे हैं मुसलमान
- गुरुग्राम भूमि सौदे में रॉबर्ट वाड्रा से ईडी की पूछताछ जारी, राजनीतिक साजिश का लगाया आरोप
- अब दामादजी भी राजनीति में आने की कर रहे हैं तैयारी, एक इंटरव्यू में बोले रॉबर्ट वाड्रा-परिवार का आशीर्वाद होगा तो मैं भी संसद में दिखूंगा
महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ गए वाड्रा
वाड्रा इंदौर में महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ भी गए। वहां उन्होंने कहा कि इन लोगों को देख कर बहुत खुशी होती है। इनसे बहुत कुछ सीखता हूं। ये देख नहीं सकते लेकिन हर काम करते हैं। ये लोग जिस तरह से एक दूसरे के साथ रहते हैं, बहुत बड़ी बात है। हम लोग मुश्किलों के देख कर फंस जाते हैं, ये लोग देख नहीं सकते फिर भी खुश रहते हैं।



