मॉस्को में जयशंकर-लावरोव की मुलाकात: भारत-रूस 23वीं वार्षिक शिखर बैठक की तैयारी तेज
भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मॉस्को में रूस के विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों देशों ने द्विपक्षीय साझेदारी के विभिन्न आयामों पर गहन चर्चा की।
👉 यह भी पढ़ें:
- India-Russia Defence Deal: भारत के लिए रूस का मेगा डिफेंस प्रस्ताव, दुनिया भर में बढ़ी चर्चा
- ट्रंप की ईरान पर हाई-लेवल बैठक बेनतीजा: युद्धविराम पर नहीं बनी सहमति, परमाणु मुद्दे पर कायम गतिरोध
- कर्नाटक में बड़ा सियासी भूचाल! क्या सिद्धारमैया देंगे इस्तीफा? DK शिवकुमार संग होगी अहम ब्रेकफास्ट मीटिंग
- मॉस्को पर यूक्रेन का भीषण मानवरहित हमला, भारतीय नागरिक समेत तीन की मौत

आगामी भारत-रूस 23वीं वार्षिक शिखर बैठक को ध्यान में रखते हुए तैयारियों की भी समीक्षा की गई। इस शिखर सम्मेलन के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत का दौरा करेंगे।
मुलाकात के बाद जयशंकर ने कहा, “मॉस्को में विदेश मंत्री सेर्गेई लावरोव से मुलाकात कर खुशी हुई। बैठक में व्यापार, निवेश, ऊर्जा, मोबिलिटी, कृषि, तकनीक, संस्कृति और द्विपक्षीय साझेदारी पर व्यापक चर्चा हुई।”
उन्होंने यह भी बताया कि दोनों देशों ने क्षेत्रीय, वैश्विक और बहुपक्षीय मुद्दों पर विचार साझा किए और आगामी शिखर सम्मेलन की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की।


