👉 यह भी पढ़ें:
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने खेला दांव, डेली कॉलेज से मांगी जगह
- आखिर पिता दिग्विजय सिंह की विरासत कैसे संभाल पाएंगे जयवर्धन?
- वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम: कांग्रेस के दो अंतरे वाले फैसले पर भाजपा ने पास किया प्रस्ताव
- मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर होंगे बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति, सीधे मुकाबले में जीता चुनाव
- वंदे मातरम् विवाद : अमित शाह ने कहा-तुष्टिकरण की राजनीति कर रही कांग्रेस
0:00 left
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस में बुधवार शाम को दो बड़ी घोषणा की गई है। रीना बौरासी सेतिया को प्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं अवनीश भार्गव सेवादल के मुख्य संगठक होंगे। इसकी घोषणा कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने की है। रीना बौरासी महिला कांग्रेस में विभा पटेल की जगह लेंगी।
उल्लेखनीय है कि भोपाल की महापौर रह चुकीं विभा पटेल को मार्च 2022 में मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अब उनकी जगह इंदौर के सांवेर से विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं रीना बौरासी प्रदेश अध्यक्ष बनाई गईं हैं। भोपाल के बैरसिया के रहने वाले अवनीश भार्गव मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक बनाए गए हैं। भार्गव सागर, विदिशा, उज्जैन सहित कई जिलों के प्रभारी रह चुके हैं।

सांवेर से तुलसी सिलावट को दी थी चुनौती
कांग्रेस के कद्दावर नेता प्रेमचंद गुड्डू की बेटी रीना बौरासी सेतिया पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदेश के मंत्री तुलसी सिलावट को चुनौती दे चुकी हैं। रीना बौरासी कांग्रेस में लगातार सक्रिय रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी उनका नाम उभरा था। उन्होंने अपने क्षेत्र सांवेर में यात्रा का नाइट हॉल्ट भी कराया था। हालांकि वे सांवेर से चुनाव हार गई थीं।



