👉 यह भी पढ़ें:
- NEET 2026 Protest: संसद मार्च में ‘बाहरी भीड़’ पर उठे सवाल, Zomato डिलीवरी बॉय से ट्रक ड्राइवर तक पहुंचे प्रदर्शन में; CCTV और ड्रोन फुटेज से होगी जांच
- Sonam Wangchuk Hunger Strike: दिल्ली में बढ़ा तनाव, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके भी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे
- Sonam Wangchuk News: जंतर-मंतर से तड़के पुलिस ने उठाया, अस्पताल ले जाने पर CJP का बड़ा दावा; छात्रों पर लाठीचार्ज का भी आरोप
- Red Fort Bomb Threat: लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी! मुंबई से आए फोन के बाद मचा हड़कंप, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
- Delhi Terror Plot Foiled: ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 4 आतंकी गिरफ्तार
- उस्मानपुर में क्राइम ब्रांच और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मेरठ के असद गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार
0:00 left
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसके तार पाकिस्तान, चीन और तुर्किए तक जुड़े हुए हैं। पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस का दावा है कि इस पूरी नेटवर्क के संचालन में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है।
दिल्ली पुलिस ने अब तक गिरोह के चार मुख्य सदस्यों मंदीप, दलविंदर, रोहन और अजय को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 10 उच्च तकनीकी सेमी–ऑटोमैटिक पिस्टलें और 92 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। ये पिस्टलें तुर्किए में बनी PX-5.7 और चीन में बनी PX-3 हैं, जो आमतौर पर स्पेशल फोर्स और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इस्तेमाल की जाती हैं। जांच में पता चला कि इन हथियारों को पहले तुर्किए और चीन से पाकिस्तान भेजा जाता था। इसके बाद आईएसआई की मदद से इन्हें भारत में तस्करी किया जाता ता। हथियारों को ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से पंजाब भेजा जाता और वहां से दिल्ली और आसपास के राज्यों में अपराधियों और गैंगस्टरों तक पहुंचाया जाता था। क्राइम ब्रांच अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने अब तक भारत में कितने हथियार बेचे हैं और किन गैंगों या अपराधियों तक ये पहुंचे हैं।



