रूसी राष्ट्रपति के साथ डिनर में राहुल-खड़गे को नहीं बुलाया, सिर्फ शशि थरूर को न्योता, भड़की कांग्रेस

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में शुक्रवार रात राष्ट्रपति भवन में आयोजित रात्रिभोज में सरकार की ओऱ से कांग्रेस सांसद शशि थरूर को न्योता दिया गया है। कांग्रेस का दावा किया है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नहीं बुलाया गया है।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को कोई न्योता नहीं मिला है। यह हैरानी की बात है, लेकिन हमें हैरान नहीं होना चाहिए क्योंकि यह सरकार सभी प्रोटोकॉल तोड़ने की आदी है। वहीं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा कि इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि क्या लोकसभा में विपक्ष के नेता और राज्यसभा में विपक्ष के नेता को राष्ट्रपति पुतिन के सम्मान में आज रात आयोजित रात्रिभोज में बुलाया गया है। दोनों विपक्ष के नेताओ को आमंत्रित नहीं किया गया है। शशि थरूर को न्योता दिए जाने पर कांग्रेस नेता ने कहा कि यह काफी हैरानी की बात है कि न्योता भेजा गया और न्योता स्वीकार भी किया गया। हर किसी की जमीर की एक आवाज होती है। जब मेरे नेताओं को आमंत्रित नहीं किया जाता, लेकिन मुझे किया जाता है, तो हमें समझना चाहिए कि यह गेम क्यों खेला जा रहा है, कौन यह गेम खेल रहा है और हमें इसका हिस्सा क्यों नहीं बनना चाहिए…?

👉 यह भी पढ़ें:

थरूर ने कहा-मैं जरूर जाऊंगा

कांग्रेस सासंद शशि थरूर ने कहा कि एक समय था जब विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष को नियमित रूप से आमंत्रित किया जाता था, लेकिन यह प्रथा कुछ वर्षों से बंद हो गई है। संसद की विदेश मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष ने कहा, यह फिर से शुरू हो गया है। मुझे आमंत्रित किया गया है। मैं निश्चित रूप से जाऊंगा। जब शशि थरूर से राहुल गांधी को न बुलाए जाने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि निमंत्रण किस आधार पर भेजे गए थे। मुझे लगता है कि आमतौर पर जो प्रथा अपनाई जाती थी, वह व्यापक प्रतिनिधित्व के लिए थी। निश्चित रूप से मुझे याद है कि पुराने दिनों में, वे न केवल एलओपी को, बल्कि विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधियों के विभिन्न वर्गों को भी आमंत्रित करते थे। इससे अच्छा प्रभाव पड़ता है। मुझे न्योते का आधार नहीं पता, यह सब सरकार, प्रोटोकॉल और राष्ट्रपति भवन करता है, मुझे क्या पता?

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बेरछा रेंज में बम फटने से घायल ग्रामीण की मौत, इंदौर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

बेरछा रेंज में बम फटने से घायल ग्रामीण की मौत। इंदौर में इलाज के दौरान हजारीलाल गिरवाल ने दम तोड़ा। पुलिस और सेना जांच कर रही है।

करवा चौथ 2026: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चांद निकलने का समय, देखें भोपाल, ग्वालियर, रायपुर की टाइमिंग

करवा चौथ 2026 मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। जानें भोपाल, ग्वालियर, रायपुर में चांद निकलने का समय।

निरस्त धारा में आदेश दिया, हाईकोर्ट ने लगाया निगम अफसर पर 1 लाख जुर्माना

इंदौर हाई कोर्ट ने हटाई धाराओं में आदेश दिया और निगम के अधिकारी पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। अदालत ने अवैध आदेश को खारिज किया।

इंदौर में आयोजनों की परमिशन होगी आसान, महापौर ने कलेक्टर को लिखा पत्र

इंदौर में आयोजनों की अनुमति प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए महापौर ने कलेक्टर को पत्र लिखा है। सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम लागू करने का प्रस्ताव रखा गया है।

MLC चुनाव में कांग्रेस के सफाए पर अमित शाह का तंज, लिखा ‘Ballot Box इस्तीफा दो’

MLC चुनाव में कांग्रेस के सफाए पर अमित शाह ने तंज कसा, लिखा 'Ballot Box इस्तीफा दो'। चार राज्यों में कांग्रेस को 28 में से कोई भी सीट नहीं मिली।

NHAI ने हाईकोर्ट को दिया आश्वासन : पुलिया-नाले सहित नेशनल हाईवे की जल्द होगी मरम्मत

एनएचएआई ने हाईकोर्ट को आश्वासन दिया कि पुलिया-नाले सहित नेशनल हाईवे की मरम्मत जल्द पूरी होगी। कोर्ट ने ₹26.53 करोड़ के भुगतान पर रोक लगाई।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला, कहा- राहुल गांधी की बात मानते रहो, पार्टी खत्म हो जाएगी

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर कड़ी टिप्पणी की। कहा- राहुल गांधी की बात मानते रहे तो पार्टी खत्म हो जाएगी।

ED ने आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच कीं

ईडी ने आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच कीं। ₹426.46 करोड़ की संपत्ति मनी लॉन्ड्रिंग जांच में जब्त। कार्रवाई 28 अक्टूबर 2026 को हुई।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों का अड्डा पकड़ा, भारी मात्रा में हथियार जब्त

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों का अड्डा पकड़ा गया और भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए। सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई से बड़ा भंडाफोड़ हुआ।

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी पड़ी भारी, संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट ने दिए पेश होने के निर्देश

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में संजय राउत को सुप्रीम कोर्ट में पेश होने का आदेश। 17 नवंबर को सुनवाई है। जानिए पूरी खबर।