सीएम ने छोड़ा इंदौर का प्रभार, मंत्री विजयवर्गीय फिर भी खाली हाथ, चैतन्य काश्यप को मिली कमान

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। मध्यप्रदेश की राजनीति में बुधवार को इंदौर एक बार फिर चर्चा में आ गया। अब तक इंदौर का प्रभार संभाल रहे सीएम डॉ.मोहन यादव ने अब प्रभार छोड़ दिया है। इंदौर जिले का प्रभारी मंत्री पद अब एमएसएमई मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप को सौंप दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

इस बदलाव के साथ ही इंदौर की सियासत में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अब तक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। दूसरी ओर, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की भी इंदौर का प्रभार हासिल करने को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं थीं। ऐसे में चैतन्य काश्यप को यह जिम्मेदारी मिलना कई राजनीतिक मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

👉 यह भी पढ़ें:

एक बार फिर मुंह ताकते रह गए विजयवर्गीय

इंदौर कैलाश विजयवर्गीय का राजनीतिक गढ़ माना जाता है। वे यहां से विधायक हैं और प्रदेश की राजनीति में भी उनका प्रभाव रहा है। ऐसे में जिले की प्रशासनिक और विकास संबंधी गतिविधियों की जिम्मेदारी उनके पास आने की अटकलें लगाई जा रही थीं। ऐसी उनकी मंशा भी थी और कई मौकों पर वे अपनी व्यथा भी व्यक्त कर चुके हैं, लेकिन इस बार भी उन्हें निराशा हाथ लगी।

सीएम के करीबी माने जाते हैं काश्यप

चैतन्य कश्यप को सीएम का करीबी माना जाता है। कैबिनेट बैठकों के बाद प्रेस ब्रीफिंग की जिम्मेदारी वही निभाते आ रहे हैं। इंदौर जैसे जिले का प्रभार देकर सीएम ने एक बार फिर कश्यप पर अपना भरोसा जता दिया है। सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर पर सीएम की लगातार नजर बनी हुई है। ऐसे में सीएम चाहते थे कि किसी ऐसे मंत्री के पास ही इंदौर की कमान रहे, जो उनके विजन से चले।

अब इंदौर में दिखेगा नया समीकरण

इंदौर प्रदेश की आर्थिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिला है। यहां महापौर, विधायक, सांसद और प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ नेताओं की सक्रियता रहती है। ऐसे में मुख्यमंत्री के स्थान पर दूसरे मंत्री को प्रभारी बनाए जाने से जिले की राजनीतिक और प्रशासनिक व्यवस्था में नया समीकरण देखने को मिल सकता है। आने वाले दिनों में जिले की राजनीति और प्रशासन में इस बदलाव का असर देखने को मिल सकता है।

इंदौर भाजपा के लिए भी बड़ा संदेश

यह फैसला इंदौर भाजपा के लिए भी बड़ा संदेश है। लंबे समय से यहां राजनीति में उठापटक चल रही है। इसी दौरान भाजपा के एक नए गुट का उदय भी हुआ और विजयवर्गीय हाशिए पर जाते दिखाई दिए हैं। सीएम के पास इंदौर में चल रहे राजनीतिक हालातों की पूरी खबर पहुंचती रही है। ऐसे में यह फैसला इंदौर के लिए काफी बड़ा और महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

JK में जैश-लश्कर के 65 विदेशी आतंकी सक्रिय, सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन तेज किया

जम्मू-कश्मीर में जैश-लश्कर के विदेशी आतंकी सक्रिय हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने 65 आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान तेज किया है।

सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित कई मंत्रियों से की मुलाकात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के वित्तीय और जल संसाधन मुद्दों पर चर्चा की।

पुणे में बस स्टॉप पर खड़े छात्रों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत, कई गंभीर

पुणे के बोपदेव घाट में ट्रक ने बस स्टॉप पर खड़े छात्रों को कुचल दिया। हादसे में तीन छात्रों की मौत, कई घायल। पुलिस जांच जारी।

असम में नया एयरपोर्ट और तमिलनाडु में कंटेनर टर्मिनल बनेगा, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

असम में नया एयरपोर्ट और तमिलनाडु कंटेनर टर्मिनल को मंजूरी। कैबिनेट ने कुल पांच परियोजनाओं के लिए ₹19,934 करोड़ के निवेश का ऐलान किया।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने पुलिस को दिया निर्देश, मुसाफिरखाना में कोई भी न जाए, नमाज की भी इजाजत नहीं

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुसाफिरखाना में किसी के भी प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाई। पुलिस और बीएमसी को सुरक्षा के सख्त निर्देश दिए।

बेअंत सिंह हत्या केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा

बेअंत सिंह हत्या केस में बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। केंद्र सरकार ने सजा घटाने का विरोध किया।

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1502 अंक उछलकर 83,938 पर बंद

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स 1,502 अंक उछला और निफ्टी 25,819.60 पर बंद हुआ। निवेशकों की संपत्ति में ₹4 लाख करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

पंजाब में रेल पटरी पर मिले सीमेंट के पिलर, गार्ड की सतर्कता से टला हादसा

फतेहगढ़ साहिब में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की पटरी पर सीमेंट के पिलर पाए गए। गार्ड की सतर्कता से बड़ा ट्रेन हादसा टल गया।

सूरत में एक परिवार के 6 सदस्यों को नहर में फेंका, पति-पत्नी और बेटी की मौत

सूरत नहर हादसे में महाराष्ट्र के परिवार के 6 सदस्य फेंके गए। पति-पत्नी और बेटी की मौत, दो बच्चे लापता, पुलिस जांच कर रही है।

ग्वालियर में 10वीं छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने पर थाने पहुंचा परिवार

ग्वालियर में 10वीं छात्रा से दुष्कर्म का मामला वायरल वीडियो से सामने आया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, सह-आरोपी की तलाश जारी है।