आखिर 100 करोड़ की फर्जी रजिस्ट्रियों से कब उठेगा पर्दा, एफआईआर और जांच के बाद भी कोई पकड़ा क्यों नहीं जा रहा?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इंदौर जिला पंजीयन कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में पुरानी रजिस्ट्रियों और संपत्ति संबंधी दस्तावेजों में हेराफेरी का मामला अब भी फाइलों में दबा हुआ है। करोड़ों रुपये की संपत्तियों से जुड़े इस मामले में विभागीय जांच हुई, संदिग्ध दस्तावेजों की पहचान की गई और पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। इनसे जुड़ी संपत्तियों का बाजार मूल्य लगभग 100 करोड़ रुपये आंका गया था। जांच में सामने आईं गंभीर अनियमितताएं
जानकारी के अनुसार, मोती तबेला स्थित कलेक्टर कार्यालय के पंजीयन विभाग के रिकॉर्ड रूम में रखे पुराने दस्तावेजों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने 9 दिसंबर 2024 को पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। समिति ने दस्तावेजों और रजिस्ट्रियों की जांच की तो कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। संदिग्ध रजिस्ट्रियों से संबंधित इंडेक्स-1 और इंडेक्स-2 के रिकॉर्ड कहीं क्षतिग्रस्त, कहीं अपठनीय तो कहीं गायब मिले। कई दस्तावेजों से संबंधित अंगूठा निशान रजिस्टर के पन्ने भी उपलब्ध नहीं थे या फटे हुए पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि कुछ संपत्तियों के क्रेता और विक्रेता से संबंधित विवरण वास्तविक रिकॉर्ड से मेल नहीं खाते थे। कुछ मामलों में वास्तविक संपत्ति मालिकों की जानकारी के बिना रजिस्ट्री कराए जाने की आशंका जताई गई।

पंढरीनाथ थाने में दर्ज हुई थी एफआईआर

विभागीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर जुलाई 2025 में पंढरीनाथ थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने धोखाधड़ी और दस्तावेजों की कूटरचना से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। मामले में दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच और संदिग्ध लोगों की भूमिका की पड़ताल भी महत्वपूर्ण मानी गई थी। पंजीयन विभाग के कर्मचारियों के साथ बाहरी लोगों की संभावित भूमिका की जांच किए जाने की बात भी सामने आई थी।

👉 यह भी पढ़ें:

आखिर अब तक क्यों नहीं हुई गिरफ्तारी

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल पुलिस कार्रवाई को लेकर है। मामला सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर जांच हुई, संदिग्ध दस्तावेजों की पहचान हुई और एफआईआर भी दर्ज कराई गई। इसके बावजूद अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जिन दस्तावेजों में हेराफेरी की आशंका जताई गई, वे सरकारी अभिलेखागार में सुरक्षित रखे जाने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। ऐसे में यह पता लगाना जरूरी है कि रिकॉर्ड में बदलाव किसने किया, दस्तावेजों को किसके निर्देश पर बदला गया और इस कथित फर्जीवाड़े से किन लोगों को लाभ पहुंचा।

150 से अधिक मामलों में गड़बड़ी, फिर भी चुप्पी

सरकारी जांच समिति की रिपोर्ट में 22 संपत्तियों के दस्तावेज बदलने की बात सामने आई। वहीं दूसरी और रिकॉर्ड कीपर मर्दन सिंह रावत का कहना है कि 150 से अधिक दस्तावेज़ में गड़बड़ उनके संज्ञान में है । इसके बावजूद जांच की गति और कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जब इतने बड़े पैमाने पर संपत्तियों के दस्तावेज बदले गए तो रजिस्ट्रार कार्यालय के जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच किस स्तर तक हुई, यह अब भी स्पष्ट नहीं है।

40-50 साल पुराने दस्तावेजों के आधार पर खेल

जांच में सामने आए तथ्यों के मुताबिक, फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले लोग पुलिस थानों में आवेदन देकर यह दावा करते हैं कि वर्तमान भूमि स्वामी या उसके पिता ने धोखाधड़ी और जालसाजी से उनका नाम राजस्व अभिलेखों में 40-50 साल पहले अंकित करवा लिया था। इसके बाद थाने में पदस्थ अधिकारियों को इस तरह प्रस्तुत किया जाता है, जैसे मामला सिविल विवाद का हो। कई बार इसे सिविल नेचर का केस बताकर जांच से बचने का प्रयास किया जाता है। इसके बाद कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन पर कब्जा दिलाने की कोशिश होती है।

आखिर किसे बचाने की हो रही कोशिश

इस पूरे मामले में सबसे गंभीर सवाल रजिस्ट्रार कार्यालय के उन अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर है, जिनकी निगरानी में दस्तावेजों का पंजीयन और रिकॉर्ड में बदलाव होता है। सरकार और प्रशासन ने रजिस्ट्रार कार्यालय में बदले गए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कार्रवाई तो शुरू की, लेकिन दस्तावेजों के पंजीयन और उनमें बदलाव की प्रक्रिया में शामिल कर्मचारियों की भूमिका पर अब तक स्पष्ट कार्रवाई सामने नहीं आई है। सवाल यह भी है कि जब संपत्तियों के रिकॉर्ड में बदलाव हुआ तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को इसकी जानकारी क्यों नहीं लगी? क्या दस्तावेजों में बदलाव बिना विभागीय मिलीभगत के संभव था?

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पीएम मोदी ने IIT खड़गपुर में कहा- यहां भारत का अतीत, वर्तमान और भविष्य जुड़ा

प्रधानमंत्री मोदी ने IIT खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में कहा कि यहाँ भारत का अतीत, वर्तमान और भविष्य जुड़ा है। उन्होंने युवाओं को नवाचार के लिए प्रेरित किया।

संजय राउत ने BJP पर लगाया सांसदों की खरीद-फरोख्त का आरोप, 150 करोड़ का दावा

संजय राउत ने BJP पर सांसदों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है। 150 करोड़ की राशि के दावे के साथ यह मुद्दा राजनीतिक गर्माहट बढ़ा रहा है।

ओंकारेश्वर में 15 दिन में तीसरी बार नाव में लगी आग, सुरक्षा पर सवाल

ओंकारेश्वर में 15 दिन में तीसरी बार नाव में आग लगी। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। प्रशासन जांच में जुटा है।

कटनी हत्याकांड में फरार पूर्व सीएसपी नेहा समेत 3 आरोपियों पर 30-30 हजार का इनाम

कटनी हत्याकांड में फरार पूर्व सीएसपी नेहा पच्चीसिया समेत तीन आरोपियों पर 30-30 हजार रुपए का इनाम बढ़ाया गया है। पुलिस की तलाश जारी है।

डिंडोरी के धुरकुटा गांव में चार हाथी डेरा, 9 टीमों ने शुरू की निगरानी

डिंडोरी के धुरकुटा क्षेत्र में चार हाथियों का झुंड पहुंचा है। वन विभाग ने नौ टीमों के साथ उनकी निगरानी शुरू कर दी है। ग्रामीणों को सुरक्षा के लिए सावधानी बरतनी होगी।

सिंहस्थ से पहले एयरपोर्ट से खजराना तक मेट्रो ट्रेन चलाने का लक्ष्य

सिंहस्थ से पहले एयरपोर्ट से खजराना तक मेट्रो ट्रेन चलाने का लक्ष्य मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने रखा है। यह परियोजना 31 किलोमीटर लंबी है।

मध्य प्रदेश में 35 लाख छात्रों को बड़ी राहत, डिजीलॉकर पर मिलेगी मार्कशीट-डिग्री

मध्य प्रदेश में 35 लाख छात्रों को डिजीलॉकर पर उनकी मार्कशीट और डिग्री डिजिटल रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। यह सुविधा 2021 से 2025 तक के सत्र के लिए है।

इंदौर में संपत्ति विवाद: बेटे ने पिता-बहन की हत्या, पिता के हाथ का पंजा काटा

इंदौर में संपत्ति विवाद की वजह से बेटे ने पिता और बहन की हत्या कर दी। आरोपी ने पिता के हाथ का पंजा काटकर पहचान छुपाने की कोशिश की।

इंदौर में वायु प्रदूषण बढ़ा, सितंबर-अक्टूबर में सांस की बीमारियों में 11% वृद्धि

इंदौर में सांस की बीमारियों में सितंबर-अक्टूबर में 11% की वृद्धि दर्ज हुई है। प्रदूषण के कारण बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा खतरा है।

मणिपुर के चंदेल में जहरीली शराब से मौतें, 11 की गई जान, 180 से अधिक अस्पताल में भर्ती

मणिपुर के चंदेल में जहरीली शराब से मौतें बढ़ीं, 11 लोग मरे और 180 से अधिक अस्पताल में भर्ती हैं। प्रशासन ने जांच तेज की।