इंदौर। गुरुवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन के बाद त्रयोदशी शांति भोज का आयोजन किया गया था। इसमें देश के कई भाजपा नेता शामिल हुए। इसी अवसर पर इंदौर भाजपा के पंच का दम भी दिखा। पंच ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित कई नेताओं से मुलाकात की।
प्रदेश अध्यक्ष बदलते ही दिखने लगे थे तेवर
शायद आपको याद होगा, जब हेमंत खंडेलवाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने थे तो इंदौर में जगह-जगह एक होर्डिंग नजर आया था। इसमें गौरव रणदिवे, सावन सोनकर, मनोज पटेल और एकलव्य सिंह गौड़ दिखाई दिए थे। नए प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में लगे इस होर्डिंग को लोगों ने नोटिस तो किया था, लेकिन बाद में यही चौकड़ी शहर में सक्रिय नजर आने लगी थी।
👉 यह भी पढ़ें:
- नहीं रहे प्रदेश के ख्यात संस्कृतिकर्मी जयंत भिसे, लंबे समय से थे बीमार, सीएम ने भी पूछा था हाल
- स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश को मिले 9 पुरस्कार, जबलपुर को दूसरा स्थान, देवास-उज्जैन, रीवा भी चमके
- क्या किसी महिला अफसर के हाथ होगी एमपी पुलिस की कमान, चर्चा में प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव का नाम
- इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण
- रेसीडेंसी में सीएम का मंथन, मेंदोला और वर्मा को भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी, बहुत जल्द इंदौर में होगी बड़ी कार्रवाई
- IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका
सुदर्शन गुप्ता के होर्डिंग में दिख गई थी झलक
कुछ दिनों पहले चुनरी यात्रा को लेकर विधानसभा एक के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने आबड़ा गणपति से बिजासन माता मंदिर तक चुनरी यात्रा निकाली थी। इसके प्रचार के लिए लगे होर्डिंग में इस नए पंच की झलक दिखी थी। जगह-जगह लगे होर्डिंग पर गौरव रणदिवे और सावन सोनकर नजर आए थे।
मनोज मिश्रा के कार्यक्रम में भी पंच का दम
दीपावली के उपलक्ष्य में भाजपा नेता और पार्षद मनोज मिश्रा के कार्यक्रम में भी पंच का दम दिखा था। इसके बाद से यह कहा जाने लगा कि इंदौर की राजनीति से एक गुट विशेष का कब्जा हटता जा रहा है। इंदौर में पहले एक चौकड़ी बनी, जिसने भाजपा की सियासत में हलचल मचा दी थी, अब यही चौकड़ी पंच में बदल चुकी है।
भोपाल में साथ दिखे, तो शुरू हुई चर्चा
इंदौर में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने के बाद अब पंच भोपाल में फिर सक्रिय नजर आए। गुरुवार को शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर आयोजित कार्यक्रम में न केवल पंच ने उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित संगठन महामंत्री तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात भी की। इन मुलाकातों के फोटो सोशल मीडिया पर आते ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
पंच में दिख रहा इंदौर भाजपा का नया रूप
भाजपा के नेता ही कह रहे हैं कि पंच ने इंदौर में पार्टी का भविष्य दिखा दिया है। कुछ लोग इसे भाजपा का नया रूप बता रहे हैं। खास बात यह कि पंच में सीएम से लेकर कई वरिष्ठ नेताओं के समर्थक शामिल हैं। सुदर्शन गुप्ता के शामिल होने के बाद चौकड़ी से पंच बने इस गुट की ताकत अब और बढ़ती जा रही है। इसका असर आनेवाले दिनों में इंदौर में नजर आएगा।
सुदर्शन के बहाने एक नंबर में हुई थी पंच की एंट्री
एक नंबर विधानसभा पर वर्तमान में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कब्जा है और उनका पूरा कामकाज उनके बेटे तीन नंबर के पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय देखते हैं। चुनरी यात्रा में पंच की एंट्री से भाजपा में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। चर्चा यह है कि सुदर्शन गुप्ता ने पंच की ताकत दिखा कर मंत्री गुट को यह बता दिया है कि वे अब भी उतने ही लोकप्रिय हैं।
चार नंबर भी खुलकर आया सामने
इसी पंच की एक कड़ी विधानसभा चार की विधायक मालिनी गौड़ ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ खुलेआम मोर्चा खोल दिया था । वे विजयवर्गीय द्वारा बुलाई गई जल संकट की बैठक में नहीं गईं। इसके बाद जब पत्रकारों ने उनसे पूछा तो उनका जवाब था कि ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं। इसे सीधा-सीधा विजयवर्गीय पर निशाना माना जा रहा है, क्योंकि विजयवर्गीय ने बैठक के बाद कहा था कि जो विधायक नहीं आए शायद उनके क्षेत्र में पानी की कोई समस्या नहीं।



