बंटी नागर सुसाइड केस : क्या देनदारी से ज्यादा लेनदारी से परेशान थे प्रॉपर्टी कारोबारी?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इंदौर के प्रॉपर्टी कारोबारी और बिल्डर संदीप उर्फ बंटी नागर की आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस अभी जुटी हुई है। परिजनों, स्टाफ तथा पार्टनर से पूछताछ में आर्थिक रूप से परेशान होने की बात सामने आ रही है। अब पुलिस इन बयानों के आधार पर कॉल डिटेल और दस्तावेज आदि खंगाल कर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

देनदारी से ज्यादा थी लेनदारी

बंटी नागर के कई प्रोजेक्ट्स चल रहे थे, जिसमें करोड़ों रुपए के लेनदेन का मामला सामने आ रहा है। अब तक बंटी नागर से जिनको पैसे लेने हैं, उनमें से कुछ नाम तो सामने आ रहे हैं, लेकिन जिन्हें पैसे देने थे ऐसे लोगों की जानकारी नहीं मिल रही है। सूत्र बताते हैं कि कई ऐसे बिल्डर और पार्टनर हैं, जिनसे बंटी नागर को मोटे पैसे लेने थे, लेकिन मिल नहीं रहे थे।

जेल रिटर्न भूमाफिया का भी नाम

सूत्र बताते हैं कि जिन लोगों से बंटी नागर को पैसे लेने हैं, वे सब के सब बड़े रसूख वाले लोग हैं। इनमें एक जेल रिटर्न कुख्यात भूमाफिया भी शामिल है। बताया जाता है कि काफी कोशिशों के बाद भी बंटी नागर इनसे पैसे वसूल पाए और न ही इनके खिलाफ कुछ कर पा रहे थे।

ऐसे लोगों की जांच हो तो सुलझेगा मामला

सूत्र बताते हैं कि अगर ऐसे लोगों की जांच हो तो मामले का खुलासा हो सकता है। लेकिन, यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि ऐसे लोगों तक पुलिस पहुंचेगी कैसे? लोगों का यह भी मानना है कि ये सारे नाम ऐसे हैं, जो पुलिस की गिरफ्त में शायद ही आएं?

कमिश्नर रुचि नहीं लेते तो रफादफा हो जाता मामला

बंटी नागर केस में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह स्वयं रुचि ले रहे हैं। यही कारण है कि पुलिस एक-एक पहलू की बारीकी से जांच कर रही है, अन्यथा बंटी की आत्महत्या के बाद कई लाइजनर, भूमाफिया भी सक्रिय हो गए थे। वे पुलिस की जांच की दिशा भटकाने की कोशिश भी कर रहे थे।

चैटिंग, फुटेज और कॉल डिटेल की जांच

पलासिया पुलिस इस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इनसे सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और चैटिंग सामने रखकर उनसे पूछताछ की गई है। इस दौरान भी ब्रोकर, कॉलोनाइजर और फायनेंसर के नाम सामने आए।

भाई ने पुलिस को सौंपे कई लोगों के नाम

बंटी के भाई राकेश ने पुलिस को करीब 20 लोगों के नाम सौंपे हैं। उनका कहना है कि ये वे लोग हैं, जिनसे बंटी लगातार संपर्क में थे। बंटी ने काफी लोगों से रुपया ब्याज पर लेकर रियल एस्टेट के 7 प्रोजेक्ट में लगाया है।

अफसरों के रुपए भी चलाता था बंटी

सूत्रों के अनुसार बंटी पुलिस अफसरों का रुपया भी चलाता था। एक डीएसपी के 60 लाख से ज्यादा रुपये डूबे हैं। इसकी पुष्टि बंटी की कॉल डिटेल और चैटिंग से हुई है। अफसर ने बंटी से मुरादपुरा में डायरी पर खरीदी की थी। सूत्र बताते हैं कि पुलिस के अलावा बंटी कई नेताओं और अफसरों के पैसे भी प्रॉपर्टी में लगाता था।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे नए GST नियम, 10 हजार से कम टैक्स पर नोटिस नहीं मिलेगा

1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे नए GST नियम, 10 हजार रुपये से कम टैक्स पर नोटिस नहीं मिलेगा। जीएसटी परिषद ने बड़े सुधारों को मंजूरी दी।

अयोध्या में अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ को चुनाव लड़ने की चुनौती दी

अयोध्या में चुनाव लड़ने की चुनौती को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुला संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर योगी को हिम्मत है तो अयोध्या से चुनाव लड़ें।

जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर सूर्यकिरण और सारंग के दमदार करतब, वायुसेना दिवस पर भव्य एयर शो

जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन पर वायुसेना दिवस पर सूर्यकिरण और सारंग के दमदार करतबों ने भव्य एयर शो का रंग जमाया।

शेयर बाजार में सेंसेक्स 1100 अंक गिरा, निवेशकों के 11 लाख करोड़ डूबे

शेयर बाजार में सेंसेक्स 1100 अंक गिरा। निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये डूबने से बाजार में भारी बेचैनी दिखी। RBI की नीति और वैश्विक दबाव मुख्य कारण हैं।

कंगना रनौत ने अश्लील AI कंटेंट के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की, नोटिस हुआ जारी

कंगना रनौत ने अश्लील AI कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। कोर्ट ने नोटिस जारी किया और सुनवाई 8 अक्टूबर 2026 को होगी।

सीएम मोहन यादव ने मुंबई में कहा, मध्यप्रदेश में निवेश का बेहतरीन माहौल

सीएम मोहन यादव ने मुंबई में कहा, मध्यप्रदेश में निवेश का बेहतरीन माहौल है। उन्होंने उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश के अवसरों के लिए आमंत्रित किया।

CEC ज्ञानेश कुमार सहित चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को SC में चुनौती, कई सवाल उठाए

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। ज्ञानेश कुमार समेत तीन चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर सवाल उठाए गए हैं।

मोबाइल कांग्रेस में मोदी बोले- बैंक, अस्पताल अब फोन में; ₹5 लाख करोड़ बचाए

मोबाइल कांग्रेस में मोदी ने कहा बैंक और अस्पताल अब मोबाइल फोन में उपलब्ध। डिजिटल योजनाओं से ₹5 लाख करोड़ की बचत हुई है।

प्रीति जिंटा की आईपीएल टीम में बड़ा बदलाव, रिकी पोंटिंग के 2 करीबी बाहर

पंजाब किंग्स के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव आया है। प्रीति जिंटा की आईपीएल टीम के दो प्रमुख कोच रिकी पोंटिंग के करीबी अब नहीं रहेंगे। नई नियुक्तियों की जरूरत है।

नवरात्रि में मां दुर्गा का हाथी पर सवार होकर आगमन, देश-दुनिया में पड़ेगा असर

शारदीय नवरात्रि 2026 में मां दुर्गा का हाथी पर आगमन सुख और समृद्धि का संकेत है। इस बार शुभ मुहूर्त के साथ मां का आगमन होगा।