इंदौर में 5.69 करोड़ की एम्फेटामाइन जब्त, थार में स्टेपनी के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे 3 तस्कर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left


इंदौर। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए इंदौर में 7.116 किलोग्राम एम्फेटामाइन जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 5.69 करोड़ रुपये बताई गई है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही महिंद्रा थार भी जब्त की गई है।

DRI को सूचना मिली थी कि तीन लोग कर्नाटक नंबर वाली काली महिंद्रा थार से साइकोट्रोपिक पदार्थ एम्फेटामाइन की तस्करी करने वाले हैं। सूचना के आधार पर DRI और CBN के अधिकारियों ने 30 सितंबर की सुबह उज्जैन-देवास टोल प्लाजा के पास निगरानी शुरू की।

बैरिकेड तोड़ कर भागा थार ड्राइवर

कुछ देर बाद संदिग्ध थार टोल प्लाजा की ओर आती दिखाई दी। अधिकारियों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने बैरिकेड तोड़कर वाहन को तेज गति से भगा दिया। इसके बाद DRI और CBN की टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक पीछा किया। आखिरकार वाहन को इंदौर के बिचौली मर्दाना के पास एक पेट्रोल पंप पर रोक लिया गया।

स्टेपनी में छिपा रखे थे 21 पैकेट

पूरी तलाशी के लिए वाहन और उसमें सवार तीनों लोगों को DRI कार्यालय इंदौर लाया गया। यहां वाहन की विस्तृत जांच के दौरान तस्करी का तरीका सामने आया। आरोपियों ने एम्फेटामाइन को थार के पिछले दरवाजे पर लगी स्टेपनी (अतिरिक्त टायर) के अंदर छिपा रखा था। अधिकारियों ने स्टेपनी को खोलकर तलाशी ली तो उसमें 21 पैकेट मिले। इनमें सफेद-पीले रंग का क्रिस्टलीय पदार्थ भरा हुआ था। फील्ड टेस्ट किट से जांच करने पर पदार्थ के एम्फेटामाइन होने की पुष्टि हुई। कुल 7.116 किलोग्राम एम्फेटामाइन बरामद किया गया।

ड्रग के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

DRI ने एनडीपीएस एक्ट, 1985 के प्रावधानों के तहत एम्फेटामाइन और महिंद्रा थार जब्त कर ली है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हैरी पॉटर : हॉगवर्ट्स की बदली दुनिया में हैरी-रॉन की मस्ती, डंबलडोर का जादू भी दिखा

हॉगवर्ट्स की बदली दुनिया में हैरी-रॉन की मस्ती ने जादू की नई कहानी कही है। डंबलडोर का जादू भी इस बदलाव का अहम हिस्सा है।

राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया हलफनामा, CEC से सवाल पूछने की मांग

राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट में 48 सवालों के जवाब के लिए हलफनामा दायर किया है। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं।

इंदौर भाजयुमो अध्यक्ष पद पर मंत्री ने रोहित चौधरी के लिए लगाया जोर, अपने दावेदारों के लिए अन्य विधायक भी एक्टिव, घोषणा जल्द

इंदौर भाजयुमो अध्यक्ष पद की नियुक्ति लंबे समय से टल रही है। मंत्री और अन्य विधायक अपने-अपने दावेदारों के लिए सक्रिय हैं।

BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर लगाया देश को बदनाम करने का आरोप

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर देश को बदनाम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत विरोधी ताकतों को एकजुट करने का गंभीर आरोप लगाया।

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

सेन्सेक्स में 510 अंकों की तेजी के साथ भारतीय शेयर बाजार 16 नवंबर 2026 को हरे निशान में बंद हुआ। FMCG और बैंकिंग सेक्टर्स ने बढ़त दर्ज की।

बिलकिस बानो गैंगरेप केस: SC ने दो दोषियों की उम्रकैद पर रोक लगाई, जमानत दी

बिलकिस बानो गैंगरेप केस में सुप्रीम कोर्ट ने दो दोषियों को जमानत दी और उम्रकैद की सजा पर रोक लगाई। दोषी 17 साल से अधिक जेल में थे।

कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हुए। इस कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट की मौत हुई।

जय शाह बने ICC चेयरमैन, दूसरी बार निर्विरोध चुने गए पद पर

जय शाह लगातार दूसरी बार ICC चेयरमैन बने। उनका नेतृत्व क्रिकेट के वैश्विक विकास और ओलंपिक में वापसी के लिए महत्वपूर्ण है।

DRDO ने ध्रुव हेलीकॉप्टर में किया बड़ा अपग्रेड, दुश्मनों के लिए खतरा बनेंगे शूरवीर

DRDO ने ध्रुव हेलीकॉप्टर में नया सिरेमिक-फेस्ड कंपोजिट आर्मर लगाया है। यह सुरक्षा तकनीक दुश्मनों के लिए खतरनाक साबित होगी।

मध्यप्रदेश के 16 शहरों में नया आपदा प्रबंधन सिस्टम, 24 घंटे इमरजेंसी सेवा चालू

मध्यप्रदेश के 16 नगर निगमों में नया आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थापित किया गया है। यह प्रणाली 24 घंटे इमरजेंसी सेवा के साथ काम करेगी।