सीएम मोहन यादव ने पेश की अनूठी मिसाल, सड़क के लिए अपने पैतृक मकान पर खुद चलाई गेंती

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left


उज्जैन। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव ने एक अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने सड़क के लिए रविवार को अपने पैतृक मकान पर खुद गेंती चलाई। अब्दालपुरा स्थित मकान नंबर 180 में सुबह करीब 10 बजे विधिवत पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से मकान तोड़ने की शुरुआत की।

उल्लेखनीय है कि खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, जीवाजीगंज थाने होते हुए गणेश चौक तक करीब 730 मीटर लंबे मार्ग को 15 मीटर यानी लगभग 32 फीट चौड़ा किया जाएगा। मार्ग चौड़ीकरण और विकास कार्य के लिए राज्य शासन ने करीब 9.80 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई है है।

👉 यह भी पढ़ें:

सिंहस्थ के लिए चौड़ी की जा रही सड़क

यह मार्ग उज्जैन के प्रमुख और व्यस्त संपर्क मार्गों में शामिल है। सिंहस्थ-2028 के दौरान शहर में श्रद्धालुओं और वाहनों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए इसे चौड़ा करने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन का कहना है कि चौड़ीकरण के बाद इस मार्ग पर यातायात अधिक सुगम और व्यवस्थित हो सकेगा।

सीएम की बहन का मकान भी जद में

इस चौड़ीकरण अभियान में मुख्यमंत्री के पैतृक मकान के अलावा उनकी बहन एवं नगर निगम सभापति कलावती यादव का मकान भी प्रभावित हो रहा है। सड़क के दोनों ओर स्थित अन्य मकानों और प्रतिष्ठानों को भी निर्धारित सीमा के अनुसार हटाया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा अपने ही मकान से चौड़ीकरण की शुरुआत किए जाने को स्थानीय लोगों ने अभियान में सहभागिता का संदेश बताया।

लोगों ने की सीएम की तारीफ

सीएम की इस पहल की उज्जैन के लोगों ने जमकर तारीफ की है। दूध की दुकान संचालित करने वाले नरेंद्र जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार के मकान के चौड़ीकरण की जद में आने से यह संदेश गया है कि विकास कार्य में आम और खास के लिए अलग-अलग नियम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यहां सभी मकान निर्धारित लाइन के अनुसार समान रूप से हटाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के मकान के पास रहने वाले पवन पांचाल ने कहा कि चौड़ीकरण के बाद क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। उनके मुताबिक सड़क चौड़ी होने से दुकानों और मकानों की उपयोगिता बढ़ेगी तथा आवागमन भी सुगम होगा।

सीएम मोहन यादव ने पेश की अनूठी मिसाल, सड़क के लिए अपने पैतृक मकान पर खुद चलाई गेंती

हिंदू-मुस्लिम-बोहरा परिवारों की बस्ती

अब्दालपुरा उज्जैन की पुरानी बस्तियों में शामिल है। खजूर वाली मस्जिद से जीवाजीगंज थाने तक के हिस्से में करीब 272 मकान हैं, जिनमें हिंदू, मुस्लिम और बोहरा समुदाय के परिवार रहते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क संकरी होने के कारण यहां अक्सर आवागमन में परेशानी होती थी। अब सड़क चौड़ी होने की उम्मीद से कई रहवासी इसे क्षेत्र के लिए उपयोगी बदलाव मान रहे हैं। स्थानीय निवासी कादर भाई ने कहा कि चौड़ीकरण से उनकी वर्षों पुरानी इच्छा पूरी होने जा रही है। उनके मुताबिक सड़क इतनी संकरी थी कि वाहनों का निकलना मुश्किल होता था। चौड़ी सड़क बनने से आवागमन आसान होगा।

730 मीटर सड़क बदलेगी इलाके की तस्वीर

प्रस्तावित मार्ग खजूर वाली मस्जिद से शुरू होकर अब्दालपुरा और जीवाजीगंज थाना क्षेत्र से होते हुए गणेश चौक तक जाएगा। करीब 730 मीटर लंबे इस मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। प्रशासन की योजना के मुताबिक सड़क चौड़ी होने से सिंहस्थ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं और वाहनों के आवागमन के लिए अतिरिक्त जगह उपलब्ध होगी। इसके साथ ही शहर के इस पुराने हिस्से में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने में मदद मिलने की उम्मीद है। पूर्व पार्षद जगदीश पांचाल ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से उज्जैन के विकास को गति मिलेगी। उनके अनुसार इससे सिंहस्थ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन के साथ शहर में सुविधाओं के विस्तार में भी मदद मिलेगी।

विकसित उज्जैन की दिशा में कदम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर सड़क चौड़ीकरण की शुरुआत अपने पैतृक मकान से की। प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में शुरू हुए इस काम को सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के साथ-साथ पुराने शहर के यातायात सुधार की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस अवसर पर संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

गुवाहाटी में CJP नेता आशुतोष रांका सहित टीम हिरासत में, पुलिस ने अज्ञात स्थान पर ले जाने का आरोप

गुवाहाटी में CJP नेता आशुतोष रांका सहित टीम हिरासत में लिए गए। पुलिस ने उन्हें अज्ञात स्थान पर ले जाने का आरोप लगा।

सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण: CM मोहन यादव के पैतृक घर को भी तोड़ा गया

सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण कार्य में मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर को भी शामिल किया गया है। 27 सितंबर 2026 को उन्होंने खुद इसका हिस्सा हटाया।

शिवाजी महाराज की प्रतिमा विवाद में लोग थाने पहुंचे, निगम जिम्मेदार

इंदौर के मोती तबेला में शिवाजी महाराज की प्रतिमा विवाद बढ़ा। स्थानीय लोग थाने पहुंचकर निगम की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क का विस्तार, भोपाल से दिल्ली-आगरा होगी तेज कनेक्टिविटी

मध्य प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क के विस्तार से भोपाल से दिल्ली-आगरा की कनेक्टिविटी तेज होगी। नए हाई-स्पीड कॉरिडोर से यात्रा समय कम होगा।

इंदौर का युवक चोरल नदी में डूबा, बड़वाह में गणपति विसर्जन के दौरान मौत

इंदौर का युवक चोरल नदी में डूबा, बड़वाह में गणपति विसर्जन के दौरान मौत की घटना सामने आई है। दुर्घटना से परिवार और स्थानीय लोग सदमे में हैं।

MP Weather Update: 27 से 29 सितंबर तक मध्य प्रदेश में बारिश और आंधी का अलर्ट

मध्य प्रदेश में 27 से 29 सितंबर तक बारिश और आंधी का अलर्ट जारी। पश्चिमी और पूर्वी जिलों में तेज हवाओं और वज्रपात की संभावना।

भाजपा ने विपक्ष की मांग पर दिया पलटवार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सियासत गर्म

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष की मांग को लेकर सियासत तेज हुई है। भाजपा ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए पलटवार किया है।

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र वोटरों के नाम हटाने पर आपत्ति की समय-सीमा बढ़ाई

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में वोटर लिस्ट के नाम हटाने की आपत्तियों के लिए समय-सीमा बढ़ाकर 12 अक्टूबर 2026 कर दी है। यह निर्णय विशेष गहन संशोधन प्रक्रिया के तहत लिया गया है।

पत्नी की हत्या के 26 दिन बाद आरोपी यश का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

झांसी में पत्नी की हत्या के 26 दिन बाद आरोपी यश का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में यश के पैर में गोली लगाई और उसे गिरफ्तार किया।

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त, नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

भोपाल में DRI ने दो एंटी-नारकोटिक ऑपरेशन में 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त की। एक भारतीय और एक नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया गया।