कल की बैठक से इंदौर की जनता को बहुत हैं उम्मीदें, मेट्रो सहित अन्य विकास कार्यों की राजनीतिक और प्रशासनिक उलझनें सुलझा देना सीएम साहब

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव रविवार 14 दिसंबर को इंदौर में रहेंगे। रेसीडेंसी कोठी में आयोजित बैठक विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। सीएम की इस बैठक से इंदौर को बहुत उम्मीदें हैं। मेट्रो सहित कई विकास योजनाएं लंबे समय से उलझी हैं। इंदौर की जनता उम्मीद लगा कर बैठी है कि सीएम कल की बैठक में इन विकास कार्यों की राजनीतिक, प्रशासनिक और जमीनी बाधाएं दूर कर देंगे।

उल्लेखनीय है कि इंदौर में मेट्रो का काफी काम बचा हुआ है। इसके बाकी रूट के लिए राजनीतिक हस्तक्षेप लगातार होता रहा। वह भी तब जब कुछ हिस्से तक मेट्रो चलने भी लगी। तब तक इंदौर के बड़े नेता सो रहे थे और जब काम की रफ्तार बढ़ने लगी तो उस पर ब्रेक लगा दिया गया। एक मंत्री तो अचानक नींद से जागे और मेट्रो के तय रूट को इधर-उधर भटकाने लगे। इससे मेट्रो का काम बाधित हुआ है। जनता को यह भी लगता है कि आखिर इस मेट्रो का औचित्य ही क्या है, जिसका फायदा ही लोग नहीं उठा पाएं। कल की बैठक से उम्मीद है कि सीएम मेट्रो के बचे हुए रूट विशेषकर अंडरग्राउंड रूट पर कोई फैसला जरूर लेंगे। इसके साथ ही इस प्रोजेक्ट में हो रहे राजनीतिक हस्तक्षेप को भी दूर करेंगे।

👉 यह भी पढ़ें:

मेट्रोपॉलिटन सिटी पर भी फैसले की आस

कल की बैठक में इंदौर को मेट्रोपॉलिटन सिटी पर भी फैसले की उम्मीद है। पहले इसका एरिया छह हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में था। बाद में इंदौर विकास प्राधिकरण ने इसका प्रस्ताव 9 हजार वर्ग किलोमीटर किया है। यह प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था। इस एरिया में उज्जैन, देवास, महू व धार की पंचायतें, कुछ नगरीय निकाय शामिल होंगे।

बीआरटीएस पर बनने वाले ब्रिजों पर भी चर्चा

बैठक में बीआरटीएस की बस रैलिंग हटाने में हो रही देरी को लेकर भी चर्चा हो सकती है। नौ महीने से अधिक समय तक रेलिंग नहीं हटाए जाने पर हाईकोर्ट ने भी नाराजगी व्यक्त की है। बीआरटीएस पर बनने वाले नए ब्रिजों को लेकर भी फैसला होने की उम्मीद है। इसके अलावा शहर के मास्टर प्लान की सड़कों को लेकर भी चर्चा हो सकती है। मास्टर प्लान की 23 सड़कों का काम शुरू हो चुका है, लेकिन अभी भी कई सड़कों पर बाधाएं कायम हैं।

शुरू हो सकती है इंदौर-उज्जैन बस सेवा

बैठक में लोक निर्माण विभाग की जमीन का रीडेंसीफिकेशन के तहत प्रोजेक्ट शुरू करने पर भी निर्णय होगा। नए बायपास पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही प्रदेश में शुरू होने जा रही नई सार्वजनिक परिवहन नागरिक बस सेवा पर भी बात होगी। सबसे पहले यह बस सेवा इंदौर–उज्जैन के बीच शुरू होना है। इंदौर–पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर, भविष्य के मुताबिक इंदौर को आईटी हब बनाने पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में रखे जाएंगे ये मुद्दे-

–इंदौर के यातायात को सुधारने की कार्ययोजना

–मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की प्रगति

–बस सेवा सुविधाओं का विस्तार

–इंदौर–उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन

–इंदौर के नाइट लाइफ के लिए पॉलिसी

–मास्टर प्लान की सड़कों की प्रगति

–इकोनॉमी कॉरिडोर

–हुकुमचंद मिल की जमीन पर प्रोजेक्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।