नितिन नवीन के सामने मंच से भाषण देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष से भिड़ गए विजयवर्गीय, बच्चों जैसी कर ली जिद!

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कार्यक्रम में प्रदेश के काबिना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर अपनी भड़ास निकाली। इस कार्यक्रम में संबोधित करने वाले नेताओं की सूची में विजयवर्गीय का कहीं नाम नहीं था। इसके बाद वे भड़क गए और बच्चों जैसी जिद करने लगे। फिर जब माइक हाथ में आ गई तो अपने बड़बोले अंदाज में संबोधित करने लगे।

संबोधित करने वालों की सूची में नहीं था नाम

भाजपा के सूत्र बताते हैं कि मंच से संबोधित करने वालों की सूची में मंत्री विजयवर्गीय का नाम नहीं था। आमतौर पर अन्य नेताओं के संबोधन के बाद सीएम को बुलाया जाता है। जब अचानक सीएम संबोधित करने आ गए तो विजयवर्गीय तिलमिला गए। उन्होंने नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा को लपेटे में लिया तो मिश्रा ने कह दिया कि सबकुछ प्रदेश संगठन से तय हुए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष से भी भिड़ गए विजयवर्गीय

सूत्र बताते हैं कि सुमित मिश्रा के इनकार के बाद विजयवर्गीय प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से भी भिड़ गए। विजयवर्गीय का कहना था कि वे इंदौर के वरिष्ठ नेता हैं और उनका नाम क्यों नहीं शामिल किया गया। विवाद इतना बढ़ गया कि प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह को बीच-बचाव करना पड़ा। बाद में प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने सांसद शंकर लालवानी का नाम हटाकर कैलाश विजयवर्गीय को आभार प्रदर्शन के लिए बुलवाया। हालांकि लालवानी के नाम पर भी कई नेताओं को आपत्ति थी, क्योंकि आभार प्रदर्शन का मौका विभागीय मंत्री को मिलना चाहिए था।

माइक मिलते ही शुरू कर दिया गाना

जैसे-तैसे विजयवर्गीय के हाथ में माइक आया तो वे पीएम मोदी के लिए-तुम जियो हजारों साल गाने लगे। इसके बाद जब संबोधन किया तो मन की भड़ास भी निकने लगी। मंत्रीजी के इस अंदाज को देख सीएम सहित मंच पर बैठे सारे नेता हैरत में पड़ गए।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को फारबिसगंज कस्टम विभाग को जांच के लिए सौंपा गया।

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस के कारण। श्रद्धालुओं को सीढ़ी मार्ग से मां शारदा मंदिर पहुंचना होगा।

टीएमसी ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा-राजनीति में मस्ती-मजाक जरूरी

ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का समर्थन किया है और राजनीति में मस्ती-मजाक की जरूरत पर जोर दिया है। टीएमसी ने पीएम मोदी की मिमिक्री पर राहुल का बचाव किया।

‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवादात्मक प्रयास के बावजूद कमजोर स्क्रिप्ट ने इसे सुपरहिट बनने से रोका। भाजपा ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

विजय सेतुपति ने की ‘महाराजा 2’ की पुष्टि, हॉलीवुड रीमेक भी होगा

विजय सेतुपति ने महाराजा 2 की पुष्टि की है। फिल्म के हॉलीवुड रीमेक के अधिकार भी बिक चुके हैं। यह खबर तमिल सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि है।

केजरीवाल का राहुल गांधी पर हमला: पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन

केजरीवाल ने पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन बताया। राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने नशाखोरी पर सवाल उठाए।

10 महीने पहले हुई लव मैरिज, प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत

प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत से इलाके में तनाव बढ़ा है। 10 महीने पहले हुई थी उनकी लव मैरिज। पुलिस जांच जारी है।

एशियन गेम्स में भारत ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया, दीपिका ने 8 गोल किए

एशियन गेम्स में भारत ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया। दीपिका ने आठ गोल कर टीम को जीत दिलाई।

MP में मानसून के आखिरी दौर में फिर बारिश की संभावना, जानें हालात

मध्य प्रदेश में मानसून के आखिरी दौर में फिर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर समेत कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

MP में मानसून का आखिरी दौर, इंदौर-भोपाल समेत कई इलाकों में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून का आखिरी दौर शुरू हो चुका है। इंदौर, भोपाल समेत कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में बारिश की संभावना बताई है।