इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार को इंदौर में थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका पहला इंदौर दौरा था। इस दौरान कई तरह के राजनीतिक समीकरण सामने आए। सीएम डॉ.मोहन यादव ने कई नेताओं को उनसे मिलवाया। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा स्वप्निल कोठारी और सावन सोनकर को लेकर हो रही है।
सीएम मोहन यादव ने मध्यप्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर का राष्ट्रीय अध्यक्ष से जोरदार परिचय कराया। सीएम ने कहा कि ये दलितों के युवा और ऊर्जावान नेता हैं। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अच्छा काम करो। दलितों के लिए काम करो। नितिन नवीन ने उनके गाल पर थपकी देते हुए उन्हें आशीर्वाद भी दिया।
👉 यह भी पढ़ें:
- नितिन नवीन के सामने मंच से भाषण देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष से भिड़ गए विजयवर्गीय, बच्चों जैसी कर ली जिद!
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने सीएम ने जमाई स्वप्निल कोठारी की झांकी, नितिन नवीन बोले-अमेरिका में दो-दो यूनिवर्सिटी!
- इंदौर में सरकार पर बरसे उमंग सिंघार, बोले- छात्र हनुमान जैसे, लंका जलना तय
- सांसद ने एयरपोर्ट पर सीएम को दिया कार्यक्रम में आने का निमंत्रण, चर्चा ऐसी कि सियासी भूचाल आ गया
- सावन सोनकर के बहाने दिग्विजय सिंह ने कर दिया बड़ा इशारा, संदेश साफ है-70 पार वाले संभल जाएं
भाजपा में लगने लगे कई तरह के कयास
नितिन नवीन का सावन सोनकर के प्रति प्यार देखकर कई तरह के कयास लगने लगे। चर्चा यह भी हो रही है कि भाजपा को मध्यप्रदेश के दलित वर्ग में पैठ बनाने के लिए एक नेता की तलाश भी है। ऐसे में आने वाले दिनों में सावन सोनकर को कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है।
जेन जी फ्रेंडली साबित हो सकते हैं सावन
भाजपा का पूरा ध्यान इन दिनों युवाओं पर है। यही वजह है राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी एक युवा नेता को ही दी गई। इसका व्यापक असर आने वाले दिनों में दिखाई देने वाला है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इस फैक्टर को प्रमुखता दी गई। सावन सोनकर जैसे नेता जेन जी में अच्छी तरह पैठ बना सकते हैं। शायद राष्ट्रीय अध्यक्ष सावन सोनकर को इसी नजरिए से देख रहे हों।
पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं सोनकर
इंदौर और आसपास के क्षेत्र में सावन सोनकर का नाम पिछले कुछ वर्षों में लगातार चर्चा में रहा है। वे वर्तमान राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष हैं। उन्हें इस पद के साथ कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है। सावन सोनकर जिस निगम की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, उसका काम अनुसूचित जाति वर्ग के आर्थिक एवं विकास से जुड़े कार्यक्रमों और योजनाओं से जुड़ा है। ऐसे में उनके सामने निगम के माध्यम से लक्षित वर्ग तक वित्तीय सहायता और विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी है।
भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका
सोनकर की राजनीतिक सक्रियता केवल निगम अध्यक्ष के पद तक सीमित नहीं दिखाई देती। सार्वजनिक कार्यक्रमों और भाजपा से जुड़े आयोजनों में उनकी मौजूदगी लगातार सामने आती रही है। भाजपा के प्रमुख नेताओं के साथ राजनीतिक कार्यक्रमों में वे लगातार सक्रिय रहते हैं।
सांवेर के लिए भाजपा के सबसे मजबूत विकल्प
सोनकर का नाम सांवेर क्षेत्र की राजनीति से भी जोड़ा जाता रहा है। सांवेर में फिलहाल कांग्रेस से भाजपा में आए तुलसी सिलावट का कब्जा है। बढ़ती उम्र के साथ सिलावट अगले चुनाव में बाहर भी हो सकते हैं। ऐसे में भाजपा के पास सावन सोनकर के रूप में मजबूत विकल्प मौजूद है। मध्यप्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव 2028 में होना है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले चुनाव में सावन सोनकर को सांवेर के मैदान से उतारा जा सकता है।



