चुनाव आयोग ने कुछ राज्यों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की जारी, पश्चिम बंगाल में 58 लाख, राजस्थान में 42 लाख नाम कटे

Date:

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, गोवा, राजस्थान, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में एसआईआर के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इसमें सबसे ज्यादा 58 लाख नाम पश्चिम बंगाल में हटाए गए हैं। इसी तरह राजस्थान में 42 लाख मतदाताओं के नाम कटे हैं।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल में 4 नवंबर से 11 दिसंबर तक जारी एसआईआर के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 58 लाख 20 हजार 898 नाम हटे हैं। इससे राज्य के मतदाताओं की संख्या 7 करोड़ 66 लाख 37 हजार 529 से घटकर 7 करोड़ 08 लाख 16 हजार 630 रह गई। राजस्थान में 5 करोड़ 46 लाख 56, 215 मतदाताओं में से करीब 42 लाख मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटाए गए। राजस्थान के कुल 5 करोड़ 46 लाख 56 हजार 215 वोटर्स में से 5 करोड़ 04 लाख 71 हजार 396 वोटर्स ने अपना इम्युरेशन फॉर्म जमा किया। 41 लाख 84 हजार 819 ने फॉर्म जमा नहीं किया। चुनाव आयोग के मुताबिक 8.75 लाख मतदाता मृत पाए गए और 29.6 लाख ऐसे वोटर्स रहे जो शिफ्ट/अनुपस्थित पाए गए। लगभग 11 लाख मतदाता ऐसे हैं जिन्हें अपने दस्तावेज जमा करने के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे।

👉 यह भी पढ़ें:

गोवा और लक्षद्वीप का ड्राफ्ट भी जारी

गोवा में 10 लाख 84 हजार 992 कुल मतदाताओं में से करीब 1 लाख मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटाए गए। गोवा में कुल 11 लाख 85 हजार 34 वोटर्स में से 10 लाख 84 हजार 992 लोगों ने अपना फॉर्म सबमिट किया। राज्य में 100,042 लोगों का नाम ड्राफ्ट लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। लक्षद्वीप में नई ड्राफ्ट लिस्ट में 1429 लोगों का नाम शामिल नहीं है। इस दौरान 57 हजार 813 में से 56 हजार 384 लोगों ने अपना फॉर्म सबमिट किया है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ketan Agarwal Murder Case : केतन को सिया पर हुआ था शक, पिता से पूछा भी था

इंदौर के राजा रघुवंशी की तरह पुणे में हुए केतन हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि केतन को अपनी मंगेतर सिया पर शक भी हुआ था। केतन ने अपने पिता से इस संबंध में सवाल भी किए थे।