हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ पर बवाल, खड़गे बोले- अपमान हुआ; नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धिकरण’ को लेकर सियासत गरमा गई है। मामला गुरुवार को राज्यसभा तक पहुंचा, जहां खरगे ने इस घटना को अपने लिए अपमानजनक बताया। वहीं, केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने मामले की जांच कराने का भरोसा दिया।

बुधवार को राज्यसभा में खड़गे ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि उन्होंने रैली में किसी धर्म या समाज का नाम नहीं लिया था, इसके बावजूद उनके भाषण के बाद बीजेपी से जुड़े लोगों ने हवन कर मंच का शुद्धिकरण किया। इस पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा ऐसे मामलों का समर्थन नहीं करती और इसकी जांच कराई जाएगी।

शुद्धिकरण को लेकर खड़गे ने उठाया सवाल

राज्यसभा में खड़गे ने कहा कि वह हल्द्वानी के रामलीला मैदान में सार्वजनिक सभा को संबोधित करने गए थे। वहां लाखों लोग मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अपने भाषण के दौरान उन्होंने किसी समाज या धर्म का नाम नहीं लिया, बल्कि सरकार से जुड़े मुद्दों को उठाया था। खड़गे के मुताबिक, उनके भाषण के बाद बीजेपी से जुड़े लोगों ने उसी मंच पर हवन कर उसका ‘शुद्धिकरण’ किया। खरगे ने सवाल उठाया कि क्या लोकतंत्र में इस तरह की कार्रवाई उचित है और क्या इसी तरह संविधान की रक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं और इस तरह की घटना उनके लिए गंभीर विषय है।

नड्डा बोले- भाजपा ऐसे मामलों का समर्थन नहीं करती

खड़गे के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि यह सभी के लिए दुखद और खेद का विषय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा इस तरह के मामलों का समर्थन नहीं करती है। नड्डा ने कहा कि खरगे ने मामले की जांच कराने की बात कही है और पार्टी इसकी तहकीकात करेगी। नड्डा ने यह भी कहा कि जांच के बाद खरगे की ओर से बीजेपी पर सीधे आरोप लगाना उचित नहीं होगा। इस दौरान राज्यसभा में हंगामा भी जारी रहा।

खड़गे ने लगाया अपमान का आरोप

खड़गे ने जवाब देते हुए कहा कि वह इस मामले को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहते। उन्होंने कहा कि मैं एक दलित हूं, लेकिन किसी के सामने गिड़गिड़ाया नहीं। लड़ता हूं। खड़गे ने आरोप लगाया कि शुद्धिकरण कर उनका अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि वह संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

8 अगस्त की रैली के बाद हुआ था शुद्धिकरण यज्ञ

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित किया था। रैली खत्म होने के बाद श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास की ओर से रामलीला मैदान में शुद्धिकरण यज्ञ कराया गया। संगठन के सदस्यों ने खड़गे को सनातन और हिंदू संगठनों का विरोधी बताते हुए कहा कि जिस मैदान में रामलीला का मंचन होता है, वहां उनके आने के बाद शुद्धिकरण जरूरी था। संगठन की ओर से खरगे के पूर्व के कथित सनातन विरोधी बयानों को भी इसका आधार बताया गया।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया की जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगी। दमकल विभाग ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में चार लोगों की मौत हुई।

हैदराबाद में बोले राहुल गांधी-भाजपा गिग वर्कर्स को बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है

राहुल गांधी ने तेलंगाना गिग वर्कर्स सामाजिक सुरक्षा योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने भाजपा पर गिग वर्कर्स को बंधुआ मजदूर बनाने का आरोप लगाया।

गुजरात एसआईटी के पूर्व चीफ राकेश अस्थाना ने कहा- एक सुनियोजित साजिश थी साबरमती एक्सप्रेस में आग

पूर्व सीबीआई अधिकारी राकेश अस्थाना ने साबरमती एक्सप्रेस अग्निकांड को हादसा नहीं, साजिश बताया। जांच और फॉरेंसिक सबूतों से यह साबित हुआ।

दिलजीत दोसांझ के शो पर विवाद : निगम का पिछला बकाया बाकी, फिर भी आयोजन, कार्यक्रम स्थल को लेकर भी उठ रहे सवाल

दिलजीत दोसांझ के इंदौर शो में निगम के बकाया टैक्स और आयोजन स्थल को लेकर विवाद बढ़ रहा है। सुरक्षा और गानों पर प्रतिबंध भी चर्चा में हैं।

विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया: गलवान के बाद भारत की सीमा सुरक्षा हुई मजबूत

विदेश मंत्री जयशंकर ने गलवान के बाद भारत की सीमा सुरक्षा मजबूत होने की जानकारी दी। उन्होंने सीमा पर सुरक्षा तंत्र में सुधार का भी जिक्र किया।

ब्रह्मोस के बाद फिलीपींस ने चुना भारत को सैन्य सैटेलाइट साझेदारी के लिए

भारत-फिलीपींस सैन्य सैटेलाइट साझेदारी से दोनों देशों के रक्षा सहयोग को नई ऊंचाई मिलेगी। ब्रह्मोस के बाद यह कदम क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में अंतिम SIR के बाद 8.19 लाख नए वोटर, कुल मतदाता 5.48 करोड़ के करीब

मध्य प्रदेश में अंतिम SIR के बाद 8.19 लाख नए वोटर जुड़े हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 5.48 करोड़ के करीब पहुंच गई है।

जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आने से कर्मचारी घायल

जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आने से कर्मचारी घायल हुआ। वासुदेव राम फिलिंग सेक्शन में हादसे का शिकार।

इंदौर में आज से सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी शुरू, वैभव सूर्यवंशी की वापसी से उत्साह

इंदौर में सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी शुरू हो गई है, जिसमें बिहार के युवा कप्तान वैभव सूर्यवंशी की वापसी से उत्साह है। टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं।

खरगोन में सुबह 9:15 बजे भूकंप के जोरदार झटके, लोग घरों से निकले

खरगोन में सुबह 9:15 बजे भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता दर्ज, लोग घरों से बाहर निकले।