रांची। झारखंड के रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गलत बताया है। उन्होंने कहा कि छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है। झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और हर समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए।
राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड के छात्रों के लिए हमारा संदेश क्लियर है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हिंसा से अटैक करना, हम उसके खिलाफ हैं। राहुल गांधी का बयान ऐसे समय आया है जब भाजपा उन पर झारखंड के मामले में चुप्पी साधने का आरोप लगा रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- JPSC-JSSC Protest: झारखंड में 14वें दिन भी छात्रों का सत्याग्रह जारी, 10 अगस्त को विधानसभा घेराव की चेतावनी
- Delimitation Bill पर किरेन रिजिजू और राहुल गांधी की मुलाकात, नहीं निकला हल, अड़ गए हैं नेता प्रतिपक्ष
- Karnataka Police Recruitment Scam: ‘कांग्रेस के दोहरे मानदंड’, संबित पात्रा का बड़ा हमला; JPSC परीक्षा को लेकर भी विपक्ष पर साधा निशाना
- PM Modi के वीडियो पर राहुल गांधी का निशाना, कहा-छात्रों को क्षमा की जरूरत नहीं, प्रधानमंत्री मांगें माफी
- Parliament में चंदा चोरी के खिलाफ प्रदर्शन पर गरमाई सियासत, भाजपा ने राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा, रिजिजू ने भी विपक्ष को घेरा
- Lok Sabha : राहुल गांधी के बयानों पर भाजपा हमलावर, अनुराग ठाकुर ने स्पीकर को दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस
अमित शाह पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सवाल हमेशा था कि अमित शाह को ये बताना था कि युवाओं पर शूटिंग की इजाजत किसने दी, अमित शाह को बताना चाहिए कि उन्होंने आदेश दिया था या नहीं। अगर उन्हें इस जानकारी का नहीं पता था, तो वे अयोग्य हैं उन्हें पद पर नहीं होना चाहिए।
15 दिन से सदन में नहीं आए मोदी-शाह
राहुल गांधी ने कहा कि अमित शाह को पहले ये साफ करना चाहिए कि क्या उन्होंने ही लाठीचार्ज के आदेश दिए थे, उसके बाद ही चर्चा होगी। 15 दिनों तक दोनों में से किसी में सदन में आने ही हिम्मत नहीं हुई, न गृहमंत्री अमित शाह, न प्रधानमंत्री मोदी में ये हिम्मत थी कि वे सदन में आएं।
नड्डा ने कहा- गुमराह कर रहे राहुल
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी संसद में और देश के नैरेटिव में गोल पोस्ट चेंज कर रहें हैं, उनका उद्देश्य अराजकता फैलाना है। 15 दिनों से संसद को बाधित किया जा रहा है। आज जब इसपर तय हुआ कि जंतर मंतर पर चर्चा होगी तो वो गुमराह कर रहें हैं कि वहां गोली चली, लेकिन वहां कोई गोली नहीं चली। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जवाब देने के लिए तैयार हैं, हर विषय पर जवाब देने के लिए तैयार हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि मैं यह पूछना चाहता हूं, क्या उन्हें आज झारखंड के छात्रों की आवाजें सुनाई नहीं दे रही हैं?



