बैंकॉक। थाईलैंड के एक स्कूल में शुक्रवार को 9वीं के एक छात्र ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, इसमें सात लोगों के मौत की खबरें हैं। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी मारा गया है। फायरिंग की इस घटना में 15 से 20 लोग घायल हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना बैंकॉक के उत्तर में नोंथबुरी प्रांत के बंग क्रुई जिले में व्यस्त हाईवे पर स्थित देबसिरिन नोंथबुरी स्कूल में हुई, जहां 3,000 स्टूडेंट पढ़ते हैं। नॉनथाबुरी प्रोविंशियल पुलिस कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल डेचरापी कोंगडी ने कहा कि संदिग्ध बंदूकधारी ने गोलीबारी के खुद को मार डाला। पुलिस ने अपराधी की पहचान एक स्टूडेंट के तौर पर की है। थाईलैंड के सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने बताया कि हालात अब नियंत्रण में हैं। घटना में घायल छात्रों और शिक्षकों का इलाज किया जा रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- स्कूल में हिजाब पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: यूनिफॉर्म नियम मानना जरूरी
- Kullu News: मिड-डे मील की खीर खाने के बाद 47 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, जांच शुरू
- होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा खतरा: भारतीय नाविकों से भरे जहाज पर फायरिंग, सभी सुरक्षित
- उज्जैन…स्कूल चलो अभियान के तहत मना प्रवेश उत्सव
- जालंधर में हड़कंप: एपीजे स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, छात्रों को सुरक्षित निकाला गया
- कनाडा में स्कूल शूटिंग से हड़कंप: ब्रिटिश कोलंबिया के हाई स्कूल में फायरिंग, 10 की मौत
फायरिंग से पहले दादा-दादी को मारा
जानकारी के अनुसार, घटना के बाद हमलावर ने खुदकुशी कर ली. मृतकों में हमलावर भी शामिल हैं। जांच के दौरान पाया गया कि छात्र कक्षा नौवीं में पढ़ता था और स्कूल में फायरिंग करने से पहले उसने अपने घर पर दादा-दादी को मौत के घाट उतार दिया था।
स्कूल में मच गई अफरातफरी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के दौरान क्लास में अफरातफरी मच गई। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि छात्र ने करीब 24 राउंड फायरिंग की। गोलीबारी से जान बचाने के लिए छात्र क्लास में डेस्क के नीच छिप गए। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।



