Cockroach Janata Party : अमेरिका में पढ़ाई के सवाल पर अभिजीत दीपके ने दिया जवाब-स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन से पढ़ा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके की अमेरिका में हुई पढ़ाई पर सवाल उठाए जा रहे हैं। आरटीआई कार्यकर्ता अमित तिवारी ने उनके पिता की आय और पढ़ाई के खर्च को लेकर महाराष्ट्र सरकार से शिकायत की थी। इसका जवाब देते हुए दीपके ने अपने दाखिले और छात्रवृत्ति के आधिकारिक दस्तावेज सार्वजनिक किए। उन्होंने बताया कि अमेरिका के बोस्टन विश्वविद्यालय में उनकी पढ़ाई स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन के जरिए हुई है। दीपके ने कहा कि उनके फंड के स्रोतों की जांच के लिए हर कोई पूरी तरह स्वतंत्र है।

नए शिक्षा मंत्री पर ली आपत्ति

कॉकरोच जनता पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपना रुख सख्त कर लिया है। दीपके ने कहा कि उनकी पहली मांग तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की थी, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया, लेकिन उनकी जगह प्रह्लाद जोशी को नया शिक्षा मंत्री बनाए जाने का सीजेपी समर्थन नहीं करती। अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि प्रह्लाद जोशी बिलकिस बानो मामले के दोषियों का सम्मान करते हुए दिखाई दिए थे। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी देना उचित नहीं है। स्कूल जाने वाली लड़कियां इस तरह के घटनाक्रम से क्या संदेश लेंगी।

आत्महत्या करने वाले छात्रों के मुआवजे पर सवाल

दीपके ने नीट अभ्यर्थियों की मौतों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। सीजेपी की दूसरी मांग आत्महत्या करने वाले अभ्यर्थियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की थी। उन्होंने कहा कि अब तक किसी भी पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से सहायता नहीं मिली है। दीपके ने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ नियमों और प्रक्रियाओं का बहाना बना रही है। जब विधायकों और सांसदों को खरीदने की बात आती है तो करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। लेकिन पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने के समय नियमों का हवाला दिया जाता है।

मांगे पूरी न होने पर दोबारा करेंगे आंदोलन

छत्रपति संभाजीनगर में पार्टी के भविष्य पर बोलते हुए दीपके ने साफ किया कि उनका चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में ईडी और सीबीआई के जरिए राजनीतिक दलों को तोड़ा जा रहा है। चुनावों में वोट डिलीट किए जा रहे हैं। जनता का न्यायपालिका, चुनाव प्रणाली और मीडिया से भरोसा उठ रहा है। ऐसे दौर में राजनीतिक दल बनाने का कोई फायदा नहीं है। आज देश को नेताओं की नहीं, बल्कि एक बड़े जन आंदोलन की जरूरत है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर सीजेपी दोबारा सड़कों पर उतरेगी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सरकार ने महिलाओं के लिए नई बिजनेस योजनाएं शुरू, पात्रता और लाभ की पूरी जानकारी

सरकार ने महिलाओं के लिए नई बिजनेस योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें पात्रता और लाभ की पूरी जानकारी शामिल है। ये योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाती हैं।

एमपी: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी नई मादा चीता CCB-2, चीतों का कुनबा बढ़ेगा

मध्यप्रदेश में कूनो से गांधी सागर नई मादा चीता CCB-2 पहुंचने वाली है। इससे चीतों का कुनबा बढ़ेगा और प्रोजेक्ट चीता को मजबूती मिलेगी।

मध्यप्रदेश में पहली बार, छोटे अपराधियों को जेल की बजाय सामुदायिक सेवा की सजा

मध्यप्रदेश में पहली बार छोटे अपराधियों को जेल की बजाय सामुदायिक सेवा की सजा मिलेगी। नए नियमों से न्याय प्रक्रिया में सुधार होगा।

भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज

राहुल गांधी ने इंदौर में छात्रों की आवाज को भाजपा सरकार तक पहुंचाया। भाजपा ने कार्यक्रम में बाधाएं डालीं, लेकिन छात्रों की मांगें जोर पकड़ रही हैं।

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 35 IPS अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है जिसमें 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले शामिल हैं। नोएडा, आगरा और कानपुर में पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव।

भारत ने नेपाल को भेजा 11 टन दवाइयां और राहत सामग्री, जयशंकर ने अपडेट दिया

भारत ने नेपाल को हाल ही में आई बाढ़ के बाद 11 टन दवाइयां और राहत सामग्री भेजी है। विदेश मंत्री जयशंकर ने इस सहायता का विस्तृत अपडेट दिया।

संजय राउत का पीएम मोदी पर हमला, UPI टैक्स पर बोले- अमेरिका को दे रहे प्रोटेक्शन मनी

संजय राउत ने UPI टैक्स को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका को प्रोटेक्शन मनी दी जा रही है। इस बयान ने सियासी विवाद बढ़ाया है।

अजीत डोभाल ने कहा, भारत की जीडीपी 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचेगी

अजीत डोभाल ने भारत की जीडीपी 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। यह वृद्धि देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।

दमोह में सगाई समारोह के दौरान होटल रसोई में आग लगी, एक की मौत

दमोह में सगाई समारोह के दौरान होटल रसोई में आग लगी। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। सुरक्षा नियमों पर सवाल उठे।

अखिलेश यादव का आरोप: भाजपा नफरत की राजनीति से समाज में विभाजन कर रही है

अखिलेश यादव ने भाजपा पर नफरत की राजनीति कर समाज में विभाजन का आरोप लगाया है। उनका मानना है कि इससे सामाजिक एकता कमजोर हो रही है।