Brij Bhushan Sharan Singh को कोर्ट से बरी किए जाने पर बोलीं विनेश फोगाट- हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है, जारी रहेगी लड़ाई

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। दिल्ली की एक कोर्ट ने सोमवार को महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया है। इसके बाद विनेश फोगाट की प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें उन्होंने कहा है कि हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है और यह लड़ाई जारी रहेगी।

विनेश फोगाट ने अपने सोशल मीडिया हमें सड़क पर उतरे और सत्ताधारी पार्टी के एक बाहुबली नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए बहुत हिम्मत जुटानी पड़ी थी। सत्ता और अपने बाहुबल के दम पर बृजभूषण ने कई लड़कियों को डराकर उनके नाम वापस करवाए हैं, पर कई महिला पहलवान खड़ी रहीं और कोर्ट में बृजभूषण के खिलाफ लड़ाई लड़ती रहीं।  हमें इस बात का बहुत दुख है कि कोर्ट ने बृज भूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन हिंसा के आरोपों में दोषी नहीं माना।

बचाने में लगा था सारा तंत्र

विनेश फोगाट ने कहा कि शुरू दिन से ही सारा तंत्र, सरकार और ये सिस्टम बृजभूषण को बचाने के लिए लगा हुआ है। महिला पहलवानों ने अपने वकीलों को इस फैसले के खिलाफ अपील करने का निर्देश दे दिया है, और यह जल्द से जल्द की जाएगी। हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है और पहलवान अपनी लड़ाई जारी लड़ी।

छह महिला पहलवानों ने लगाए थे आरोप

यह मामला छह महिला पहलवानों की ओर से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों से जुड़ा है। जनवरी 2023 में जब नए संसद भवन का उद्घाटन हो रहा था, तो उससे कुछ किलोमीटर दूर ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया ने साथी पहलवान विनेश फोगाट के साथ मिलकर पूर्व भाजपा सांसद पर यौन उत्पीड़न और सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उनकी शिकायतों के आधार पर पुलिस ने सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। दिल्ली पुलिस की एफआईआर में बृजभूषण सिंह के अलावा डब्ल्यूएफआई के पूर्व असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर का नाम शामिल किया गया।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारत में सुपर अल-नीनो का खतरा: तेज गर्मी, कम बारिश और पर्यावरण पर बड़ा प्रभाव

भारत में सुपर अल-नीनो का खतरा बढ़ा है, जिससे तेज गर्मी और कम बारिश की संभावना है। वैज्ञानिकों ने पर्यावरण निगरानी बढ़ाने की चेतावनी दी है।

सरकार ने महिलाओं के लिए नई बिजनेस योजनाएं शुरू, पात्रता और लाभ की पूरी जानकारी

सरकार ने महिलाओं के लिए नई बिजनेस योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें पात्रता और लाभ की पूरी जानकारी शामिल है। ये योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाती हैं।

एमपी: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी नई मादा चीता CCB-2, चीतों का कुनबा बढ़ेगा

मध्यप्रदेश में कूनो से गांधी सागर नई मादा चीता CCB-2 पहुंचने वाली है। इससे चीतों का कुनबा बढ़ेगा और प्रोजेक्ट चीता को मजबूती मिलेगी।

मध्यप्रदेश में पहली बार, छोटे अपराधियों को जेल की बजाय सामुदायिक सेवा की सजा

मध्यप्रदेश में पहली बार छोटे अपराधियों को जेल की बजाय सामुदायिक सेवा की सजा मिलेगी। नए नियमों से न्याय प्रक्रिया में सुधार होगा।

भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज

राहुल गांधी ने इंदौर में छात्रों की आवाज को भाजपा सरकार तक पहुंचाया। भाजपा ने कार्यक्रम में बाधाएं डालीं, लेकिन छात्रों की मांगें जोर पकड़ रही हैं।

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 35 IPS अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है जिसमें 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले शामिल हैं। नोएडा, आगरा और कानपुर में पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव।

भारत ने नेपाल को भेजा 11 टन दवाइयां और राहत सामग्री, जयशंकर ने अपडेट दिया

भारत ने नेपाल को हाल ही में आई बाढ़ के बाद 11 टन दवाइयां और राहत सामग्री भेजी है। विदेश मंत्री जयशंकर ने इस सहायता का विस्तृत अपडेट दिया।

संजय राउत का पीएम मोदी पर हमला, UPI टैक्स पर बोले- अमेरिका को दे रहे प्रोटेक्शन मनी

संजय राउत ने UPI टैक्स को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका को प्रोटेक्शन मनी दी जा रही है। इस बयान ने सियासी विवाद बढ़ाया है।

अजीत डोभाल ने कहा, भारत की जीडीपी 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचेगी

अजीत डोभाल ने भारत की जीडीपी 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगाया है। यह वृद्धि देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।

दमोह में सगाई समारोह के दौरान होटल रसोई में आग लगी, एक की मौत

दमोह में सगाई समारोह के दौरान होटल रसोई में आग लगी। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। सुरक्षा नियमों पर सवाल उठे।