नई दिल्ली। बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। शुभमन गिल कप्तान रहेंगे। टीम में 15 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया गया है। भारत श्रीलंका में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा। वाशिंगटन सुदंर चोट के कारण पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं थे। उनकी जगह टीम में ऑफ स्पिनर सारांश जैन को जगह मिली है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाली है। सीरीज का पहला मैच 14 अगस्त को खेला जाएगा। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा परफॉर्मेंस करने के बाद सारांश को टीम में जगह मिली है। इसके अलावा ऑलराउंडर के रूप में रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार को शामिल किया गया है। बीसीसीआई ने बताया है कि वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे, इसलिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- भारत और श्रीलंका ने ईरानी युद्धपोतों को दी शरण, समुद्र में बढ़ते तनाव के बीच बड़ा कदम
- अमेरिका ने भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर श्रीलंका में किया हमला, 180 लोग थे सवार, 87 से ज्यादा के शव मिले
- महिला टी20 में भारत की शानदार शुरुआत: श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा, जेमिमा रॉड्रिग्स चमकीं
- शर्मनाक! श्रीलंका को ‘मदद’ के नाम पर पाकिस्तान ने भेजा एक्सपायर्ड सामान — भारत पर देरी का झूठा आरोप भी फैलाया
- चक्रवात ‘दित्वाह’ का तांडव: श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 330 से ज़्यादा मौतें, देश में आपातकाल घोषित
- श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन का कहर: 56 की मौत, 21 लापता; चक्रवात ‘दित्वाह’ से बढ़ी चिंता
घरेलू क्रिकेट में सारांश का शानदार प्रदर्शन
भारत की टीम में पहली बार सारांश जैन को शामिल किया गया है। सारांश ने घरेलू क्रिकेट में शानदार परफॉर्मेंस किया है जिसकी इनाम उन्हें मिला है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सारांश जैन ने अब तक खेले 54 मैचों की 85 पारियों में 31.76 की औसत से 2223 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं, वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 27.31 के औसत से 188 विकेट चटका चुके हैं, जिसमें उनके नाम 10 बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा दर्ज है। ऑफ स्पिनर के तौर पर सारांश टीम के लिए श्रीलंका में काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
दर्शन और बुमराह फिट रहेंगे तो खेलेंगे
साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह का चयन सब्जेक्ट टू फिटनेस के आधार पर होगा। यदि दोनों खिलाडी़ अपनी फिटनेस साबित कर पाने में सफल रहे और उन्हें बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस मंजूरी मिलती है तो वह टेस्ट सीरीज में खेल पाएंगे।
श्रीलंका के खिलाफ ये रही टीम इंडिया
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद, सिराज, प्रिसिध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन



