👉 यह भी पढ़ें:
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 43 यात्री थे सवार
- मुंबई में गणपति आगमन जुलूस में बड़ा हादसा, विशाल मूर्ति गिरने से 2 की मौत; 5 घायल
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
- इंडोनेशिया में कुछ घंटों में 3 भूकंप! 7.7 के झटके से 38 मौतें, 2,000 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे
- चमोली टनल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन में एक और श्रमिक का शव बरामद, 2 अब भी लापता
0:00 left
इंडोनेशिया में भीषण बस हादसा: जकार्ता–योग्यकार्ता मार्ग पर 16 यात्रियों की मौत, कई गंभीर घायल
इंडोनेशिया में एक दर्दनाक सड़क हादसे में कम से कम 16 लोगों की जान चली गई है। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार सोमवार आधी रात को हुआ, जब 34 यात्रियों को लेकर जा रही एक बस राजधानी जकार्ता से प्राचीन शाही शहर योग्यकार्ता जा रही थी।
रास्ते में एक टोल प्लाज़ा के पास बस अनियंत्रित होकर कंक्रीट के बैरियर से टकरा गई और पलट गई। रेस्क्यू के मुताबिक, बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था, जिसके बाद यह भयावह हादसा हुआ।
तेज टक्कर के कारण कई यात्री बस से बाहर गिर गए, जबकि कुछ बस की बॉडी में फंस गए। पुलिस और बचाव दल हादसे के करीब 40 मिनट बाद मौके पर पहुंचे, जहां छह यात्रियों के शव बरामद किए गए। बुडियोनो ने बताया कि अन्य 10 लोगों की मौत अस्पताल ले जाते समय या इलाज के दौरान हुई।
हादसे में कुल 18 लोग घायल हुए हैं। इनमें से पांच की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं और सभी का अस्पताल भेजा गया ।



