CJP की दो मंत्रियों से बातचीत, फिर दुहराई गई शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, सरकार राजी नहीं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक के खिलाफ चल रहे आंदोलन का नेतृत्व करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी और केंद्र सरकार के बीच वार्ता हुई है। नई दिल्ली के विट्ठल हाउस में हेल्थ मिनिस्टर जेपी नड्डा और पीएमओ राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने सीजेपी के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। एक घंटे तक चली मीटिंग में सीजेपी की ओर से सौरभ दास और आशुतोष रांका ने फिर से तीन मांगों को रखा, जिन्हें कई बार वे दोहरा चुके हैं।

बताया जाता है कि इस मीटिंग में इन लोगों ने फिर से मांग रखी कि शिक्षा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लिया जाए। इसके अलावा 20 से ज्यादा उन लोगों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए, जिन्होंने नीट पेपर लीक से आहत होकर आत्महत्या कर ली थी। तीसरी मांग यह है कि आंदोलन करने वाले लोगों पर कोई कानूनी कार्रवाई न हो, जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज भी हुए हैं, उन्हें वापस लिया जाए।

👉 यह भी पढ़ें:

सरकार इस्तीफे को छोड़ अन्य मांगों पर तैयार

बताया जाता है कि सरकार दूसरी और तीसरी शर्त को सरकार मानने के लिए तैयार है, लेकिन पहली मांग से अब तक इनकार ही है। पहली मांग में सीजेपी के प्रतिनिधियों ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लिया जाए, लेकिन सरकार फिलहाल इस पर सहमत नहीं दिखती है। दरअसल सरकार का मत है कि अकेले शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेने से ही कुछ नहीं होगा। इसकी बजाय सिस्टम में खामियों को दूर किया जाएगा और अपराधियों के लिए सख्त सजा का प्रावधान होग। यही नहीं सरकार का कहना है कि भविष्य में नीट की परीक्षा ऑनलाइन ही ली जाएगी।

प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन

मीटिंग के बाद सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा हम धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम पर कुछ नहीं स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा आंदोलन जारी रहेगा। इसके अलावा दिल्ली पुलिस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अब भी हमारे साथियों को लगातार हिरासत में लिया जा रहा है। हालांकि दूसरे और तीसरे बिंदु पर सरकार का रुख सकारात्मक रहा है।

नड्‌डा ने कहा-कल दोपहर में फिर मुलाकात

सीजेपी के नेताओं के साथ बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बयान जारी किया है। जेपी नड्डा ने बताया कि  सीजेपी के नेताओं के साथ उनकी अच्छी बैठक हुई। ये बैठक लगभग 2 घंटे तक चली। उनकी 3 मुख्य मांगें थीं और परीक्षाओं के लिए 5 सुधार के सुझाव थे। हमने उनसे कहा है कि हम कल दोपहर फिर मिलेंगे और सरकार के बीच हुई चर्चा के बारे में उन्हें बताएंगे।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

शराब कांड पर एक्शन में सीएम, दिलीप कुमार नए संभागायुक्त, इरशाद वली को बनाया आईजी

सागर शराब कांड में सीएम ने न्यायिक जांच के आदेश दिए और प्रशासनिक बदलाव किए। दिलीप कुमार संभाग आयुक्त और इरशाद वली आईजी बने।

राहुल मियां नहीं समझ सकते वंदेमातरम् का महत्व: नितिन नवीन

राहुल मियां वंदे मातरम् का महत्व नहीं समझ सकते, नितिन नवीन का हल्द्वानी में बयान। राजनीतिक माहौल गर्म।

MP Police Bharti 2026: 22 सितंबर से 7500 पदों पर आवेदन शुरू

एमपी पुलिस भर्ती 2026 के तहत 7500 पदों पर आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी। यह भर्ती मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार का अवसर देगी।

‘दृश्‍यम 3’ ट्रेलर: विजय सलगांवकर के सामने मीरा की नई चुनौती

दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज, विजय सलगांवकर को इस बार नई चुनौती का सामना करना पड़ेगा। जानिए फिल्म की कहानी और सस्पेंस के बारे में।

ED रेड पर CM शिवकुमार का भाजपा पर वार, तीन नेताओं के नाम गिनाए

ED की छापेमारी पर CM शिवकुमार ने भाजपा पर हमला बोलते हुए तीन नेताओं के नाम दिए।

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन, उमर उन नबी पर NIA की चार्जशीट

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन का खुलासा, NIA की चार्जशीट के अनुसार उमर उन नबी ने डिजिटल किल गाइड से प्रशिक्षण लिया।

एमपी में MBBS इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त, 21,500 रु स्टाइपेंड पर सहमति

एमपी में एमबीबीएस इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त हो गई है और स्टाइपेंड को बढ़ाकर 21,500 रुपये कर दिया गया है।

सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23500 के नीचे फिसला

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट। सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23,500 के नीचे फिसला।

भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज: 13-17 सितंबर को नई दिल्ली में मुकाबले

भारत-अफगानिस्तान टी20I सीरीज 13 से 17 सितंबर तक नई दिल्ली में होगी। श्रेयस अय्यर और इब्राहिम जादरान की कप्तानी में टीमें भिड़ेंगी।

कर्नाटक मंत्री सतीश जारकीहोली पर ED का शिकंजा, 18 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली पर शिकंजा कसते हुए उनके 18 ठिकानों पर छापेमारी की है।