बांग्लादेश में नहीं थम रही हिंसा, उपद्रवियों ने एनसीपी नेता मोतालेब को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज

0
1
बांग्लादेश में नहीं थम रही हिंसा, उपद्रवियों ने एनसीपी नेता मोतालेब को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज
बांग्लादेश में नहीं थम रही हिंसा, उपद्रवियों ने एनसीपी नेता मोतालेब को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज

ढाका। बांग्लादेश में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। सोमवार को नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के खुलना डिविजनल चीफ और पार्टी के केंद्रीय आयोजक मोतालेब सिकदर को गोली मार दी गई है। सिकदर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अज्ञात बंदूकधारियों ने सिकदर को सिर में गोली मारी है।

Hero Image

उल्लेखनीय है कि इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान बिन हादी की बीते हफ्ते अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी। इसके बाद से बांग्लादेश में भीषण हिंसाका दौर देखा जा रहा है। ऐसे में मोतालेब सिकदर पर हमले से बांग्लादेश में हिंसा और बढ़ने का अंदेशा है। सिकदर फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। एनसीपी पार्टी बीते साल शेख हसीना के खिलाफ आंदोलन करने वाले छात्र नेताओं ने बनाई थी। बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोनाडांगा मॉडल पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी (ओसी) अनिमेष मंडल के मुताबिक, यह हमला शहर के गाजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास सुबह करीब 11:45 बजे हुआ। हमलावरों ने सीधे उनके सिर को निशाना बनाकर गोली चलाई। गोली लगते ही वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तत्काल खुलना मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के हवाले से पुलिस ने बताया कि फिलहाल मोतालेब की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं। गोली उनके कान के एक हिस्से से अंदर गई और त्वचा को चीरते हुए दूसरी ओर से बाहर निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here