बांग्लादेश में ढाका-3 सीट से जीते हिंदू नेता गयेश्वर रॉय, जमात-ए-इस्लामी के उम्मीदवार को हराया

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

ढाका। बांग्लादेश में हिंदू विरोधी माहौल के बाद एक अच्छी खबर आई है। वहां हुए चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के वरिष्ठ हिन्दू नेता गयेश्वर चंद्र रॉय ने ढाका-3 संसदीय सीट अपने कब्जे में कर ली है। रॉय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जमातइस्लामी के उम्मीदवार मोहम्मद शाहिनुर इस्लाम को हरा दिया। यह जीत 1971 में स्वतंत्रता के बाद ढाका से चुने गए पहले हिंदू सांसद के रूप में दर्ज की गई है।

बताया जाता है कि गयेश्वर चंद्र रॉय लंबे समय से बीएनपी में सक्रिय हैं और अल्पसंख्यक अधिकारों के मुद्दों पर आवाज उठाते रहे हैं। बीएनपी ने उन्हें ढाका-3 संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था, जहां से उन्होंने पार्टी को जीत दिलाई है। इस सीट से जीतने वाले वह पहले हिंदू सांसद बन गए हैं। इससे हिंदू संगठनों में खुशी की लहर है। वहीं जमातइस्लामी ने अपना एकमात्र हिंदू उम्मीदवार कृष्ण नंदी को खुलना-1 (दाकोपबोटियाघाटा) से उतारा था, लेकिन वे हार गए।

👉 यह भी पढ़ें:

गयेश्वर का जन्म 1 नवंबर 1951 को ढाका जिले के केरानीगंज में एक बंगाली हिंदू परिवार में हुआ। पिता का नाम ज्ञानेंद्र चंद्र रॉय और माता का नाम सुमति रॉय था। उनके 2 बच्चे अमिताव रॉय और अपर्णा रॉय हैं। उनका परिवार बीएनपी से गहराई से जुड़ा है। उनके बेटे अमिताव की शादी बीएनपी नेता निताई रॉय चौधरी की बेटी निपुण रॉय चौधरी से हुई है। उन्होंने राजनीति में अपनी शुरुआत 1970 के दशक में जातीय समाजतांत्रिक दल से की, लेकिन 1978 में बीएनपी के युवा विंग जातीयताबादी जुबो दल में शामिल हो गए। 1987 से 2002 तक वे जुबो दल के महासचिव रहे। 1991 में बीएनपी की सरकार बनने पर वे राज्य मंत्री बनाये गए।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मध्य प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी, अब फ्री मिलेगी स्कूटी

मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों को फ्री स्कूटी देने का फैसला किया है। योजना से 7500 से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक जमा करने हैं 2 करोड़

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने उन्हें चेक बाउंस मामले में 2 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया है। अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी।

Sensex में 778 अंक की गिरावट, Nifty 23,150 के नीचे बंद हुआ बाजार

भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स में 778 अंक की गिरावट आई। निफ्टी 23,150 के नीचे बंद हुआ। निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट।

कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?

राहुल गांधी के छात्र कार्यक्रम से पहले भाजपा ने इंदौर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा किया। यह युवा राजनीति में भाजपा की सक्रियता को दर्शाता है।

HAL से बड़ी सौगात: इंडियन एयरफोर्स और Pawan Hans को मिलेंगे 3 स्वदेशी एयरक्राफ्ट

HAL से बड़ी सौगात के तहत इंडियन एयरफोर्स और Pawan Hans को तीन स्वदेशी एयरक्राफ्ट मिलने जा रहे हैं। यह कदम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगा।

सरकार ने Air India को बिना इमिग्रेशन के देश छोड़ने पर दिया शो कॉज नोटिस

सरकार ने एयर इंडिया को बिना इमिग्रेशन के देश छोड़ने पर कारण बताओ नोटिस दिया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन विदेशी बिना जांच के विदेश गए।

भोपाल मेट्रो ने घटाए 21 फेरे, यात्रियों की कमी और बढ़ते खर्च के बीच टाइम टेबल बदला

भोपाल मेट्रो ने यात्रियों की कमी के कारण 21 फेरे घटाए हैं। टाइम टेबल बदला गया ताकि बढ़ते खर्चों को नियंत्रित किया जा सके।

9850 करोड़ का सागर-सतना एक्सप्रेसवे बनेगा वाराणसी-प्रयागराज वालों के लिए गेमचेंजर

9850 करोड़ का सागर-सतना एक्सप्रेसवे वाराणसी-प्रयागराज वालों के लिए गेमचेंजर साबित होगा। यह यात्रा और व्यापार दोनों को तेज करेगा।

इंदौर ब्यूटीशियन सुसाइड केस: पति ने बताया, कारोबारी के पास थे आपत्तिजनक वीडियो

इंदौर ब्यूटीशियन सुसाइड केस में पति ने खुलासा किया कि कारोबारी के पास आपत्तिजनक वीडियो थे। यह मामला अब और गंभीर हो गया है।

बैतूल, नागपुर, वडोदरा तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी, एक्सप्रेसवे से MP की तस्वीर बदलेगी

बैठूल नागपुर वडोदरा तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी से मध्य प्रदेश की तस्वीर बदलने वाली है। एक्सप्रेसवे से यात्रा और आर्थिक विकास को मिलेगी नई गति।